फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

मटकी फोड़ने को लेकर दो हॉस्टल के छात्रों में मारपीट

Mon, 26 Aug 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ने को लेकर रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दो हॉस्टल के छात्रों में भिड़ंत हो गई। मुख्य छात्रावास में घुसकर मटकी फोड़ने पर वहां छात्रों ने बीडीए हॉस्टल के छात्रों को बंधक बना लिया। इस पर उन्हें छुड़ाने के लिए बीडीए हॉस्टल के छात्र मुख्य छात्रावास में घुस गए और जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने जैसे-तैसे मामला रफा-दफा किया।
विज्ञापन

शनिवार को जन्माष्टमी के त्योहार पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मुख्य छात्रावास के छात्रों ने मटकी फोड़ने के कार्यक्रम की तैयारी की थी। मटकी फोड़ने का समय आने से पहले ही वहां पहुंचे बीडीए हॉस्टल के तीन छात्रों ने मटकी फोड़ दी। इस पर हंगामा होने लगा और मुख्य छात्रावास के छात्रों ने उनसे मारपीट कर दी। इस पर एक छात्र तो बचकर भाग गया लेकिन दो पकड़ गए। मारपीट के दौरान वे खुद को बचाने के लिए हॉस्टल के टायलेट में घुस गए और खुद को अंदर से बंद कर लिया। यह सूचना बीडीए छात्रावास पहुंची तो साथियों को बचाने के लिए कई छात्र नवीन छात्रावास पहुंच गए और मारपीट होने लगी। सूचना पर सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे और छात्रगुटों को अलग कर उनके हॉस्टल भेजा।
विज्ञापन

शुरू हुई जांच, निष्कासन की तैयारी
मामले की जानकारी होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच शुरू करा दी है। सूत्रों की मानें तो मुख्य हॉस्टल में घुसकर विवाद करने वाले बीडीए हॉस्टल के तीन छात्रों को वहां से निष्कासित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed