{"_id":"5d5dab4b8ebc3e6c4a48e011","slug":"religion-bareilly-news-bly373173630","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-ए-गदीर पर सजी मुशायरे की महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-ए-गदीर पर सजी मुशायरे की महफिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ईद-ए-गदीर के मौके पर शिया हलके में जगह जगह महफिलों का आयोजन किया गया। इसमें शायरों ने अपने कलाम से महफिल खूबसूरत बनाया। यह देर रात तक जारी रहा।
यह महफिल दीवानखाना मस्जिद, गुलाब नगर और इमामबाड़ा वसी हैदर में सजाई गई। इमामबाड़े में आल इंडिया अंजुमन गुलदस्ते हैदरी ओर से सजी महफिल का आगाज इमामे जुमा मौलाना शमसुल हसन खां ने तिलावते कुरान पाक से किया। मौलाना आजिम हुसैन सेंथली ने फजाएले मौलाए कायनात अमीरुल मोमिनीन और ईदे गदीर पर रोशनी डाली। इसके बाद शेरी नशिस्त हुई। इसमें अदील जाफरी, शाहिन रजा सेंथली, शाद फरुखाबादी, हुनर फरुखाबादी, तालिब बरेलवी, बाकर बरेलवी, नईम कासगंजवी, सदफ मुरादाबादी, गुलरेज तुराबी आदि दूर दराज से आए शायरों ने कलाम पेश किए। आखिर में अंजुमन के सदर हाजी अलमदार हुसैन रिजवी ने मुबारकबाद दी। इस दौरान महमूद हुसैन नकवी, अली हाशिम, शकील हैदर, अली जमाल, सफदर अली काजमी, हसन मियां, डा. असद जैदी आदि मौजूद रहे।