फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

हरि जी खोलो दया का द्वार..

Thu, 08 Aug 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। खोलो दया का द्वार, हरि जी खोलो दया का द्वार। कई जन्मों से भटक रहा हूं, मत करना इंकार। हरि नाम के यह बोल श्री रामायण मंदिर में गूंजे तो भक्तजन भी ध्यान मुद्रा में मग्न हो गए।
विज्ञापन

माधोबाड़ी के रामायण मंदिर में इन दिनों गोस्वामी तुलसी दास जयंती समारोह मनाया जा रहा था, जिसका बुधवार को समापन हो गया। बुधवार को अंतिम दिन के कार्यक्रम की शुरुआत शांति यज्ञ से हुई। इसमें बदायूं, किच्छा, उत्तम नगर, संभल, चंदोसी, दिल्ली, पीलीभीत, विकास नगर आदि स्थानों से आए विभिन्न मंडलों के दलों ने भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस मौके पर खास तौर से महिला संकीर्तन मंडल, कुक्की अरोरा, बरखा अरोरा एवं निष्काम संकीर्तन मंडल ने तुलसीदास जी के जन्मोत्सव से संबंधित भजन गाए। इसमें खास तौर से- आई है तुलसी जयंती की खुशियां लेकर, सजी है दुनिया दुल्हन सी मेरे सरकार आए हैं... आदि भजनों पर श्रद्धालु नाचते रहे। जगदीश भाटिया ने भी हरे कृष्ण हरे कृष्ण.. आदि भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को आत्म विभोर कर दिया। अंत में पीठाधीश्वर देवेंद्र गोस्वामी के आशीर्वचन के उपरांत आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हो गया। इस बीच दोपहर में भंडारा हुआ। अंत में समिति के जगदीश भाटिया ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed