फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Relief in the evening after 40 degrees Tapan

दिन में 40 डिग्री तपन के बाद शाम को मिली राहत 

Sat, 13 May 2017 01:13 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 13 May 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Relief in the evening after 40 degrees Tapan
Relief in the evening after 40 degrees Tapan - फोटो : बरेली, अमर उजाला
दिन की तपन के बाद बरेली में शाम का मौसम राहत देने वाला रहा। बिजली चमकती रही और तेज हवा चली। आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में तापमान स्थिर रहेगा, यह 40 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है। तेज बारिश भी हो सकती है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दोपहर में सड़क पर निकलना मुश्किल था। ऐसा लग रहा था जैसे धरती से भी गर्म लपट उठ रही हो। सड़क का तारकोल पिघलता देखा गया। हालांकि इस दौरान पछुवा हवा चलने से हल्की राहत मिली, लेकिन शाम होते- होते उमस बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देर शाम आठ बजे के बाद अचानक मौसम बदला और तेज हवा चलने लगी। आसमान में बिजली चमक रही थी और सड़क पर धूल भरी आंधी से शहर की बिजली गुल हो गई। रात 11 बजे तक ऐसा ही मौसम रहा। इस दौरान कहीं- कहीं बारिश की छींटे भी पड़ी हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 17 से 19 मई तक बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed