{"_id":"6abd6856e2dd5d2ffa0abcae","slug":"relative-transacts-using-account-ed-raids-farmers-home-bareilly-news-c-4-bly1015-978568-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रिश्तेदार ने किया खाते से लेन-देन, किसान के घर ईडी का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रिश्तेदार ने किया खाते से लेन-देन, किसान के घर ईडी का छापा
Thu, 01 Oct 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली से आई टीम ने बुधवार सुबह फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के चिटौली गांव में किसान पोशाकीलाल मौर्य के घर पर छापा मारा। गांव में चर्चा रही कि दिल्ली में रहने वाले रिश्तेदार जितेंद्र मौर्य ने पोशाकीलाल मौर्य के खाते से बड़ी रकम का लेन-देन किया था। इसी वजह से यह कार्रवाई हो रही है। प्रभारी रवि यादव के नेतृत्व में देर शाम तक ईडी की टीम घर को अंदर से बंद कर परिजनों से पूछताछ करती रही।
कार्रवाई के दौरान पोशाकीलाल घर पर नहीं थे। प्रशासक अनुज सिंह के जरिये उन्हें जंगल से बुलाया गया। प्रशासक ने इस कार्रवाई का कारण पूछा, लेकिन टीम ने जानकारी देने से मना कर दिया। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घर के अंदर ईडी टीम के अलावा पोशाकीलाल व उसके परिवार के लोग हैं।
हत्या का मामला है दर्ज
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि थाना पुलिस से जानकारी कराई गई तो पता लगा कि पोशाकीलाल के खिलाफ काफी पहले से हत्या का मामला दर्ज है। हालांकि इस छापे का उस मामले से कोई मतलब नहीं है। पहले वह फेरी लगाता था, अब घर में परचून की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके दो बेटे अजय और अमित परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं।