फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Relationships decided in the introduction conference of Chitransh society

चित्रांश समाज के परिचय सम्मेलन में तय हुए रिश्ते

Mon, 29 Nov 2021 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Relationships decided in the introduction conference of Chitransh society
चित्रांश महासभा में मौजूद अतिथि। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की ओर से रविवार को कायस्थ वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में दो दर्जन युवाओं के रिश्ते तय हुए।
विज्ञापन

एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत सांसद संतोष गंगवार और नगर विधायक अरुण कुमार ने दीप प्रज्वलन कर की। इसके बाद सरस्वती वंदना और भगवान चित्रगुप्त की वंदना की गई। इस दौरान बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर विधायक अरुण कुमार ने कहा कि संस्था पिछले 16 वर्षों से वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इस सम्मेलन के जरिए अब तक सैकड़ों युवाओं के रिश्ते तय हुए हैं। इस दौरान उन्होंने युवाओं से दहेज रहित विवाह का चलन बढ़ाने की अपील की। इसके बाद चित्रांश स्मारिका का विमोचन किया गया। स्मारिका विमोचन के बाद उपस्थित लोगों ने गंगा, बेटी, गौ और पर्यावरण बचाने की शपथ ली। इसके बाद मंच से युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। मंच से परिचय देने के बाद रिश्ते तय हुए। इस दौरान राहुल जौहरी, वीरेन्द्र कुमार सिंह, संजीव शर्मा, आनंद प्रकाश, संजीव सक्सेना, मनोज कुमार, अनूप सक्सेना, गोविंद, राकेश सक्सेना, डा. रजनीश सक्सेना, गोविन्द सक्सेना मौजूद रहे।

जोड़ों का होगा दहेज रहित विवाह
चित्रांश समाज के वैवाहिक परिचय सम्मेलन में तय हुए रिश्तों का विवाह दहेज रहित कराया जाएगा। सम्मेलन के दौरान ही युवाओं को इस बात की जानकारी दी गई। मंच से अपने संबोधन के दौरान शहर विधायक ने भी युवाओं को दहेज रहित विवाह का चलन बढ़ाने की अपील की। संस्था के डा. रजनीश सक्सेना ने बताया कि हमारा प्रयास है कि समाज में दहेज का चलन बंद किया जा सके। इसके लिए संस्था पिछले कई सालों से दहेज रहित विवाह समारोह का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed