{"_id":"5ec2de298ebc3e907c685923","slug":"relations-built-for-six-years-by-bluffing-now-try-to-kill-bareilly-news-bly4062054181","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर छह साल तक बनाए संबंध, अब जान लेने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर छह साल तक बनाए संबंध, अब जान लेने की कोशिश
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बेटा भी पांच साल का हो गया मगर नहीं किया निकाह
विज्ञापन
बरेली। किला क्षेत्र की एक युवती से दूसरे समुदाय के उसके प्रेमी ने छह साल तक शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। यहां तक कि उससे पांच साल का बेटा भी है। बावजूद इसके उसने निकाह नहीं किया। युवती ने निकाह की जिद की तो प्रेमी ने अपने परिवार के साथ उस पर हमला कर दिया। उसका गला दबाने की कोशिश की। एडीजी ने सीओ को जांच कर कर्रावाई करने के निर्देश दिए हैं।
बाकरगंज की युवती अपने पिता के साथ सोमवार दोपहर एडीजी के सामने पेश हुई। उसने दूसरे समुदाय के प्रेमी पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया। कहा, छह साल पहले दूसरे मजहब के युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर उससे संबंध बना लिए। पहले तो वह अपनी बहनों की शादी होने के बाद निकाह करने की बात कहकर टालता रहा। इस दौरान युवती के बेटा हो गया, जो अब पांच साल का है। अब जब युवती ने निकाह करने का दबाव बनाया तो प्रेमी ने साफ इंकार कर दिया। पांच दिन पहले युवक ने अपने परिवार के साथ युवती को बेरहमी से पीटा। उसका गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। युवती ने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।