फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Regular trains also made passengers wait

Bareilly News: नियमित ट्रेनों ने भी कराया यात्रियों को इंतजार

Tue, 11 Mar 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Regular trains also made passengers wait
बरेली। होली से पहले ट्रेनों का यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा है। सोमवार को जंक्शन पर यात्रियों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच गई। होली विशेष के साथ नियमित ट्रेनों ने भी यात्रियों को इंतजार कराया। 04029 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार होली विशेष ट्रेन 12 घंटे देरी से बरेली आई। 04651 जयनगर-अमृतसर होली विशेष ट्रेन ने चार घंटे इंतजार कराया। 04020 आनंद विहार-बरौनी होली विशेष ट्रेन तीन और 04604 जालंधर-वाराणसी होली विशेष ट्रेन दो घंटे की देरी से बरेली आई।
विज्ञापन

इसके अलावा नियमित ट्रेनों में 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ आठ घंटे देरी से आई। 15279 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस ने चार घंटे इंतजार कराया। 15909 अवध-असम एक्सप्रेस, 22355 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 13005 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस, 15119 जनता एक्सप्रेस, 12587 अमरनाथ एक्सप्रेस, 13010 दून एक्सप्रेस ने भी सोमवार को इंतजार कराया। सोमवार को बरेली होते हुए चार होली विशेष ट्रेनें गुजरीं। यह ट्रेनें भी फुल रहीं, लेकिन इनकी लेटलतीफी ने यात्रियों को परेशान किया। हाेली के दौरान दिल्ली-लखनऊ रेलखंड में ट्रेनों का दबाव बढ़ने के कारण रेलवे के लिए समयबद्धता भी चुनौती बन रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षित और समयबद्ध संचालन प्राथमिकता है।
विज्ञापन



आज बरेली होकर गुजरेंगी चार होली विशेष ट्रेनें
मंगलवार को बरेली होते हुए चार होली विशेष ट्रेनें गुजरेंगी। 04019 बरौनी-आनंद विहार होली विशेष ट्रेन सुबह 9:25 बजे बरेली जंक्शन आएगी। 04603 वाराणसी-श्री माता वैष्णाे देवी कटड़ा होली विशेष ट्रेन दोपहर 12:10 बजे बरेली आएगी। सोमवार देर शाम तक इस ट्रेन की सभी श्रेणियों में 15 से 93 तक सीटें खाली हैं। 04208 दिल्ली-लखनऊ होली विशेष ट्रेन रात 2:37 बजे जंक्शन पहुंचेगी। 04016 आनंद विहार-सीतामढ़ी होली विशेष ट्रेन तड़के 5:02 बजे बरेली पहुंचेगी। इस ट्रेन में सीटें रिक्त नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed