फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Registry of land for IT Park this week

आईटी पार्क के लिए जमीन की रजिस्ट्री इसी हफ्ते

Sat, 25 Sep 2021 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:18 AM IST
सार

शासन ने रजिस्ट्री के लिए जिला प्रशासन को मिला दस करोड़ का बजट, चार के बजाय अब एक एकड़ में बनेगा पार्क
 

विज्ञापन
Registry of land for IT Park this week
job interview - फोटो : istock

विस्तार

विप्रो, इंफोसिस, टीसीएस आने से ढाई हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
बरेली। बंद पड़ी आईटीआर फैक्टरी की जमीन पर आईटी पार्क (सॉफ्टवेयर टेकभनोलॉजी पार्क) बसने का रास्ता साफ हो गया है। जमीन की रजिस्ट्री के लिए शासन की ओर से दस करोड़ का बजट जिला प्रशासन को दे दिया गया है। शासन स्तर पर औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इसी हफ्ते जमीन की रजिस्ट्री हो जाएगी। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिला प्रशासन के मुताबिक आईटी पार्क बसाने के लिए शासन स्तर से ही सारी कवायद की जा रही है। इसी साल मार्च में शासन से दस करोड़ रुपये की मंजूरी मिली थी जिसके बाद कानपुर के उद्योग निदेशक और यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन लिमिटेड के अफसरों की सक्रियता बढ़ी। बजट स्वीकृत होने के बाद आईटी पार्क का खाका खींचने के लिए कमिश्नर आर रमेश कुमार ने भी दिलचस्पी दिखाई। जून में हुई बैठक में इसका खाका पेश करने के साथ जमीन की रजिस्ट्री होते ही तेजी से निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

दरअसल, आईटी पार्क के लिए कंपनी एक्ट के तहत एक बोर्ड का गठन कर शक्ति हस्तांतरित करनी है। कमिश्नर ने बोर्ड गठित करने के लिए अफसरों को निर्देशित किया था। उन्होंने रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माणदायी संस्था को तेजी से निर्माण करने को भी कहा है ताकि आईटी फील्ड के एक्सपर्ट बरेली में तैयार हो सकें और बरेली में बने सॉफ्टवेयर आईटी उद्योग को आगे बढ़ाने में सफल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर कंपनियों से हो चुकी है बात

बताते हैं कि आईटी पार्क बसाने के लिए शासन स्तर से यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स के अधिकारी सॉफ्टवेयर कंपनियों के लगातार संपर्क में हैं। विप्रो, टीसीएस, इंफोसिस कंपनियों ने सहमति जता दी है। इसके बाद बरेली में इन्हीं कंपनियों के सॉफ्टवेयर सबसे पहले विकसित करने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। बरेली के अलग-अलग कॉलेेजों में इन कंपनियों के प्रतिनिधि लगातार रिक्रूटमेंट के लिए संपर्क में रहते हैं। इसका लाभ बरेली के युवाओं को मिलेगा। बता दें कि शुरुआत में आईटी करने वाले करीब ढाई हजार युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

चार नहीं अब एक एकड़ में होगा निर्माण

पहले आईटी पार्क को आईटीआर फैक्टरी की करीब चार एकड़ जमीन पर बसाया जाना प्रस्तावित था लेकिन बजट की अड़चन के चलते अब उसे एक एकड़ में बसाने पर सहमति बनी है। इसके लिए शासन की टीम ने पिछले दिनों मुआयना कर लिया है। निर्माण के लिए बंगला नंबर दस के पास की जमीन फाइनल हो चुकी है। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि आईटी पार्क बसाने के लिए अब कोई अड़चन नहीं है। बजट मिल चुका है। शासन स्तर से चल रही औपचारिकता पूरी होने के बाद संस्तुति मिलते ही जमीन की रजिस्ट्री भी करा ली जाएगी। आगे की सारी कवायद शासन स्तर से ही पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed