{"_id":"619aa548926b1554c60f61e9","slug":"registration-will-start-in-three-colonies-of-bda-from-today-bareilly-news-bly4667919150","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बीडीए की तीन कॉलोनियों में शुरू होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बीडीए की तीन कॉलोनियों में शुरू होगा पंजीकरण
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
सरस्वती, साबरमती और शिवम एन्क्लेव में आज से शुरू होंगे पंजीकरण
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की रामगंगा आवासीय कॉलोनी के तहत तीन कॉलोनियों में सोमवार से पंजीकरण शुरू होगा। साबरमती, सरस्वती और शिवम एन्क्लेव में पंजीकरण शुरू किए जाएंगे। इसमें 72 स्कवायर मीटर से लेकर 450 स्कवायर मीटर तक के प्लॉट लोगों को मिलेंगे। गंगा और नर्मदा कॉलोनी में प्लॉट लेने से वंचित रहे लोग इन तीन कॉलोनियों में प्लॉट खरीद सकेंगे।
बरेली विकास प्राधिकरण ने रामगंगानगर आवासीय योजना में बीते दिनों गंगा और नर्मदा कालोनी में करीब पांच सौ प्लॉट बेचे हैं। इससे प्राधिकरण ने करीब 140 करोड़ रुपये की आमदनी की थी। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि साबरमती इंक्लेव में 72 स्क्वायर मीटर व 112.5 स्क्वायर मीटर के प्लॉट रहेंगे। सरस्वती इन्क्लेव में 112.5 और 150 स्क्वायर मीटर के प्लॉट लोगों को मिल सकेंगे। इसके अलावा शिवम इन्क्लेव में 162 स्क्वायर मीटर, 288 व 450 स्क्वायर मीटर तक के प्लाट उपलब्ध होंगे।
ऑफलाइन और ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
साबरमती, सरस्वती और शिवम एन्क्लेव में प्लॉट के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। ऑफलाइन के लिए बीडीए कार्यालय से 590 रुपये की पंजीकरण पुस्तिका लेनी होगी। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन बीडीए की वेबसाइट पर किया जा सकेगा। आवेदन की धनराशि भी ऑनलाइन ही भुगतान करनी होगी।
विज्ञापन
सभी कॉलोनियों में विकसित किए जाएंगे पार्क
नई कॉलोनियां हरियाली से भरपूर होंगी। सभी कॉलोनियों में पार्क विकसित किए जाएंगे। बीडीए वीसी ने बताया कि इन कॉलोनियों में बिजलीए पानी समेत सभी केबल लाइनें अंडरग्राउंड होंगी। सड़कों पर लाइटों के अलावा दो-दो मीटर चौडे़ डिवाइडरों पर पौधे लगाए जाएंगे।
एलआईसी का दफ्तर भी होगा
रामगंगानगर आवासीय परियोजना में बसाई जा रही कॉलोनी में एलआईसी का मुख्य कार्यालय भी होगा। एलआईसी ने बरेली विकास प्राधिकरण से चार जगहों पर दफ्तर खोलने के लिए जगह मांगी है। इनमें जिला मुख्यालय रामगंगानगर में होगा। इसके अलावा यहीं एक और दफ्तर खोला जाएगा। वहीं इज्जतनगर क्षेत्र और नगर शाखा के लिए भूमि मांगी है। बीडीए वीसी ने बताया कि रामगंगा में उन्हें प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे और दो अन्य जगहों पर भी बीडीए जमीन उपलब्ध कराएगा।
आवंटन नहीं तो वापस होंगे रुपये
पंजीकरण की यह प्रक्रिया 14 दिसंबर तक चलेगी। उसके बाद भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि लाटरी के माध्यम से प्लाटों का आवंटन किया जाएगा। यदि किसी का प्लॉट लॉटरी में नहीं आता है तो उसका पैसा वापस किया जाएगा लेकिन यदि प्लॉट मिल जाता है और वह उसके जगह पर कहीं और प्लॉट चाहता है तो ऐसा नहीं हो सकेगा। यानि की स्थान परिवर्तन नहीं हो पाएगा।