{"_id":"6313ca2d852930064919edde","slug":"registration-of-autos-that-put-school-children-on-the-roof-suspended-bareilly-news-bly49649592","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ ने ऑटो का पंजीकरण तीन माह के लिए निलंबित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ ने ऑटो का पंजीकरण तीन माह के लिए निलंबित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्कूली बच्चों को खतरनाक तरीके से ऑटो की छत पर बैठाने के मामले में परिवहन विभाग ने कार्रवाई कर दी है। ऑटो का पंजीकरण तीन माह के लिए निलंबित कर दिया है। साथ ही उसे पकड़कर टीपीनगर चौकी पुलिस को सौंप दिया है।
स्कूली बच्चों को छत पर बैठाकर ले जा रहे ऑटो का 26 अगस्त को वीडियो वायरल हुआ था। मामला संज्ञान में आने के बाद ऑटो चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शनिवार को इस ऑटो को पकड़कर टीपीनगर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया। एआरटीओ मनोज सिंह ने बताया कि ऑटो स्वामी को 28 अगस्त को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन वह कार्यालय में उपस्थित नहीं हुआ। लिहाजा ऑटो का पंजीकरण तीन माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। ब्यूरो