फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Registration date for postgraduate course seats extended

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: परास्नातक की 61,000 से अधिक सीटों के लिए 22 अगस्त तक होगा पंजीकरण

Mon, 19 Aug 2024 01:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2024 01:18 PM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से परास्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तारीख बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी अब 22 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Registration date for postgraduate course seats extended
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से परास्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि विस्तारित कर दी गई है। रिक्त 60,000 से अधिक सीटों के लिए विद्यार्थी अब 22 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। पहले यह तारीख 15 अगस्त निर्धारित की गई थी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजीव कुमार के अनुसार परिसर व संबद्ध कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों और बीपीएड, एलएलबी (त्रिवर्षीय), बी.लिब, एम.लिब, एमएड (अनुदानित) व पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। पोर्टल 23 जुलाई को खोला गया था। स्नातक परीक्षा परिणाम देरी से आने के कारण 27 दिनों में करीब 90,000 सीटों पर 28,180 विद्यार्थी ही पंजीकरण करवा सके।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने पर विवि को पोर्टल खोलना पड़ा। स्नातक के परिणाम में आ रहीं समस्याओं के संबंध में भी विद्यार्थी कॉलेज से विवि तक चक्कर लगा रहे हैं। आलम यह है कि बरेली कॉलेज, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय भूड़, साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय आदि की भी सीटें नहीं भर सकी हैं, इसलिए विद्यार्थियों से लेकर शिक्षकों तक ने आवेदन की तारीख बढ़ाने की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed