फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Refusing to marry after not getting dowry, girl consumes poisonous substance

Bareilly News: दहेज नहीं मिलने पर निकाह से इन्कार, युवती ने खाया विषाक्त पदार्थ

Sun, 26 Oct 2025 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Refusing to marry after not getting dowry, girl consumes poisonous substance
बरेली। दहेज में स्पोर्ट्स बाइक और दस लाख रुपये नहीं मिलने पर प्रेमी ने आठ साल पुराने प्यार को ठुकराते हुए निकाह से इन्कार कर दिया। इससे परेशान युवती ने शनिवार को प्रेमी के दरवाजे पर विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारादरी इंस्पेक्टर ने युवती के बयान दर्ज कराए। डॉक्टरों से उसकी हालत की जानकारी ली।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती को शनिवार दोपहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती के पिता ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को सूचना दी तो वह अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

वहां युवती के पिता ने बताया कि उन्हीं के समुदाय के पड़ोसी युवक कासिम से उनकी बेटी की आठ साल से दोस्ती है। चार साल पहले दोनों परिवारों को इसकी जानकारी हुई तो कासिम के माता-पिता ने पूरे मोहल्ले में अपने बेटे का निकाह उनकी बेटी से करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद वह लोग रिश्ता पक्का मान रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि तीन महीने पहले जब उन्होंने बेटी के निकाह को लेकर बात की तो कासिम व उसके माता-पिता ने दस लाख रुपये और स्पोर्ट्स बाइक की मांग करते हुए निकाह से इन्कार कर दिया। शनिवार को जब उनकी बेटी कासिम के घर गई तो उसकी मां ने बेटी की पिटाई कर दी। फिर इन लोगों ने उसे धक्का देकर जान से मारने की धमकी दी।
आरोप लगाया कि प्रताड़ना से तंग होकर उनकी बेटी ने कासिम की चौखट पर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। आसपास के लोगों ने जानकारी दी तो वह बेटी को अस्पताल ले आए।

इंस्पेक्टर ने उनसे तहरीर मांगी, फिर कासिम व उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। इंस्पेक्टर ने बताया कि कासिम की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed