{"_id":"6733c9153bfb8a6a6708ff99","slug":"refused-to-bring-wedding-procession-due-to-non-payment-of-dowry-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-101652-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दहेज न मिलने पर बरात लाने से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दहेज न मिलने पर बरात लाने से किया इन्कार
विज्ञापन
आंवला। दहेज में कार व छह लाख की नकदी की मांग पूरी न होने पर युवक पक्ष ने शादी से चार दिन पहले बरात लाने से इन्कार कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मंगेतर, उसके भाई एवं पिता पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने अपनी बेटी की शादी फैजगंज बेहटा, बदायूं के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ तय कर दी थी। दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद दो महीने पहले गोदभराई आदि की रस्में भी हो चुकी थीं। इसके बाद 16 नवंबर शनिवार को विवाह की तिथि निश्चित की गई। कन्या पक्ष ने हलवाई, टेंट, बरातघर आदि सारी व्यवस्थाएं बुक कर दीं। आरोप है कि शादी से कुछ दिन पहले वर पक्ष के लोग दहेज में छह लाख नकद व कार की मांग करने लगे। दहेज देने से कन्या पक्ष के इंकार के बाद आरोपियों ने बरात लाने से इन्कार कर दिया।
लड़की पक्ष का कहना है कि आरोपी युवक दहेज रहित विवाह करने का आश्वासन देकर बेटी को कई बार अपनी रिश्तेदारियों में भी ले गया और वहां पर बेटी के साथ संबंध भी बनाए। पुलिस ने आरोपी युवक सौरभ सिंह, पिता कर्मवीर व भाई गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद