फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Refined, mustard oil, papad, spices seasoned on the possibility of adulteration

Bareilly News: मिलावट की आशंका पर रिफाइंड, सरसों तेल, पापड़, मसाले हुए सीज

Sat, 04 Mar 2023 10:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:50 AM IST
विज्ञापन
Refined, mustard oil, papad, spices seasoned on the possibility of adulteration
बरेली। मिलावटी खाद्य और पेय पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चल रहे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की कार्रवाई में शुक्रवार को विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉक सीज कराए गए। साथ ही, 26 अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक करीब 2.37 लाख रुपये का माल जब्त हुआ है। जांच रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सहायक खाद्य आयुक्त धर्मराज मिश्र के मुताबिक मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम शुक्रवार को कई प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। फरीदपुर खोया मंडी से खोया के दो, वनस्पति के दो, बूंदी मसाला नमकीन का एक, अनिक घी का एक, सरसों तेल का एक, नवाबगंज शंकर डेयरी से खोया, पनीर का एक-एक, दूध का एक, रंगीन कचरी का एक, मयूर जोश कच्ची घानी सरसों तेल का एक, फीनिक्स माल से क्रमश: साबुदाना फ्लेवर पापड़, मुगौडी मूंगदाल बड़ी (सरदार जी पापड वाला ब्रांड), गुड का एक-एक, सनसिटी विस्तार कॉलोनी से आलू चिप्स का एक, बहेड़ी गुप्ता डेयरी से खोया का एक नमूना भरा।
विज्ञापन

नवाबगंज के ही न्यू गुप्ता डेयरी से पनीर का एक, कालरा/कैलाश बहेड़ी से सोयाबीन रिफाइंड ऑयल फॉर्चून का एक, भोजीपुरा कुमार स्वीटस हाउस से खोया का एक, भीकमपुर के आरिफ प्रधान किराना से बेसन का एक, बैरियर नंबर दो से सरसों तेल (खुला) एक नमूना लिया। वहीं, एक नमूना समेत 30 किग्रा अनुमानित कीमत करीब छह हजार रुपये का सरसों तेल (खुला) जब्त कर सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन प्रतिष्ठानों पर जब्त किया गया माल नरकुलागंज के कानपुर एडिबिल प्राइवेट लिमिटेड से मयूर गोल्ड रिफाइंड पामोलीन ऑयल का एक नमूना लिया। साथ ही, 853 किग्रा कीमत करीब 1,59,226 रुपये का माल समेत मयूर सरताज एक्टिव राइस ब्रान ऑयल का एक नमूना और 116 लीटर कीमत करीब 22,040 का माल जब्त कर सीज किया गया। बरेली से राजस्थानी पापड़ मसाला का एक नमूना और करीब 22,800 रुपये के पापड़ जब्त कर सीज किए। यहीं से पंजाबी मसाला का एक नमूना लेकर 25,454 रुपये का माल जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed