फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Recovery confirmed in investigation by deputy agriculture director, action prepared

Bareilly News: उप कृषि निदेशक की जांच में वसूली की पुष्टि, कार्रवाई की तैयारी

Mon, 28 Oct 2024 04:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 28 Oct 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Recovery confirmed in investigation by deputy agriculture director, action prepared
नवाबगंज। राजकीय कृषि बीज भंडार पर वसूली को लेकर हंगामे के बाद रविवार को उप कृषि निदेशक अभिनंदन सिंह जांच करने के लिए नवाबगंज पहुंचे। जांच में किसानों से अवैध वसूली की पुष्टि हुई। यहां कई और अनियमितताएं भी मिलीं। मामले में प्रभारी पर कार्रवाई की तैयारी है। जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी नरेंद्र प्रताप के साथ राजकीय बीज भंडार पहुंचे उप कृषि निदेशक ने किसानों के बयान भी दर्ज किए। यहां मौजूद किसान सुरेंद्र कुमार, द्वारिका प्रसाद आदि से जानकारी ली। जांच में गेहूं के बीज के अधिक रुपये लेने की बात सामने आई। इस पर उन्होंने प्रभारी मनोज कुमार की फटकार लगाई। मांगने के बाद भी प्रभारी गेहूं और अन्य बीजों के वितरण से संबंधित अभिलेख नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

कल्चर वितरण का रजिस्टर भी नहीं मिला। किसानों ने केंद्र देरी से खुलने की शिकायत की। स्टॉक बोर्ड अधूरा मिला। स्टाफ से प्रभारी का तालमेल न होने और योजनाओं का प्रचार-प्रसार न करने की बात भी सामने आई। उप कृषि निदेशक ने मामले की रिपोर्ट बनाकर भेजने के निर्देश एडीओ कृषि राधेश्याम को दिए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed