फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Record made in UP board exam, 45 percent students left exam

यूपी बोर्ड परीक्षा में बना रिकॉर्ड, 45 फीसदी छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

Mon, 09 Mar 2020 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
Record made in UP board exam, 45 percent students left exam
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

96,913 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 38,434 ने किया परीक्षा से किनारा
विज्ञापन

जिले में पूरी परीक्षा के दौरान पहली बार नकल का एक भी केस नहीं

बरेली। सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकॉर्डर की सख्त निगरानी में यूपी बोर्ड परीक्षा कराने का नतीजा यह हुआ कि इस बार 45 फीसदी से ज्यादा परीक्षार्थियों ने एक-दो पेपर देने के बाद ही परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा खत्म होने के बाद तैयार किए गए इस रिकॉर्ड पर यह आंकड़ा देखकर विभागीय अफसर भी हैरान हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले में इस बार एक भी नकलची न पकडे़ जाने का भी रिकॉर्ड बना है। पिछले साल परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 15 फीसदी ही थी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 1997 में कल्याण सिंह की सरकार के बाद यह पहला मौका था जब यूपी बोर्ड की परीक्षा को साफसुथरे ढंग से कराने के लिए काफी सख्त इंतजाम किए गए थे। कल्याण सिंह के कार्यकाल में 1997 से 1999 के बीच तीन साल तक परीक्षाएं इतनी कड़ी निगरानी में हुई थीं कि तीनों साल परीक्षाफल 20 फीसदी से भी कम रहा था। हालांकि परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों की संख्या इतनी ज्यादा नहीं थी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में इस बार 96913 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए थे। इनमें से अलग-अलग विषयों में 38,434 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। गणित, विज्ञान, हिंदी, इंग्लिश की परीक्षा में सर्वाधिक छात्र अनुपस्थित रहे हैं। आसान विषयों में भी अनुपस्थिति का औसत आंकड़ा 20 फीसद तक रहा। जिले इस बार यह भी रिकॉर्ड बना कि जिले के 131 परीक्षा केंद्रों पर पूरी परीक्षा के दौरान नकल का एक भी मामला नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए शासनादेश के तहत सारी कवायदें की गईं। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ स्टाफ ने भी नकलविहीन परीक्षा कराने में पूरा सहयोग किया है। इसी से परीक्षा की शुचिका बरकरार रही। डॉ. प्रदीप कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed