{"_id":"6931fb68e8a5a1f9bb0babe1","slug":"reconciliation-between-four-couples-in-womens-counseling-center-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-105898-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिला परामर्श केंद्र में चार दंपतियों के बीच हुआ सुलह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिला परामर्श केंद्र में चार दंपतियों के बीच हुआ सुलह
विज्ञापन
नवाबगंज। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर नवाबगंज में महिला परामर्श केंद्र बीते बुधवार से शुरू हो गया है। कोतवाली परिसर में लगे महिला परामर्श केंद्र में बुधवार को काउंसलरों ने चार दंपतियों के बीच चल रहे वैवाहिक विवादों को सुलझा दिया है। बुधवार को 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चली महिला परामर्श केंद्र में बरौर जाफरपुर की प्रियंका और हरचंदपुर के राजेश के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस द्वारा मामला महिला परामर्श केंद्र पहुंचा तो दोनों को बुलाया गया। महिला परामर्श केंद्र पर काउंसलर अधिवक्ता सुधाकर लाल रस्तोगी, विमला शुक्ला, नत्थू लाल आर्य, निशात बानो और गोपाल कृष्ण शर्मा ने दोनों को समझाकर साथ रहने के लिए प्रेरित किया। समझाने के बाद दोनों पक्ष एक साथ रहने को सहमत हो गए।
इसके साथ ही रानीगंज की निर्मला–विनोद (बढ़ेपुरा निकट खो), जरेली की निदा–सैंथल के शोएब और नवाबगंज की रूपन कुमारी–रिठौरा के ज्ञानेंद्र के बीच भी सुलह समझौता कराया गया। समझौते के बाद सभी पक्ष अपने-अपने घर लौट गए। संवाद
तीन थानों से नहीं मिली कोई सहभागिता
काउंसलरों के अनुसार, काउंसलर टीम की मेहनत से भले ही सुलह समझौते हो रहे हों, लेकिन परामर्श केंद्र में पुलिस की सहभागिता बेहद कमजोर दिखी। न तो नवाबगंज, हाफिजगंज और क्योलड़िया थाना क्षेत्र से महिला पुलिस कर्मी बैठक में पहुंचीं और न ही इन दोनों थानों से कोई केस परामर्श केंद्र को भेजा गया।