{"_id":"6a6504767812620cb60ac2d7","slug":"readymade-garment-trade-shifting-to-rural-areas-bareilly-news-c-4-bly1015-932402-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: देहात में शिफ्ट हो रहा रेडिमेड कपड़ों का व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: देहात में शिफ्ट हो रहा रेडिमेड कपड़ों का व्यापार
विज्ञापन
बरेली। ऑनलाइन कारोबार से रेडिमेड गारमेंट्स और कपड़ों की बिक्री में गिरावट हो रही है। अब यह व्यापार देहात की ओर शिफ्ट हो रहा है। जीएसटी भवन में शनिवार को आयोजित संवाद के दौरान व्यापारियों ने ये परेशानी साझा की।
बड़ा बाजार और कटरा मानराय क्षेत्र के हुए कार्यक्रम में व्यापारियों ने संयुक्त आयुक्त केके गुप्ता को बताया कि थोक व्यापार अब बहेड़ी में स्थानांतरित हो गया है। शहर के लोग ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। जाम के चलते ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच रहे हैं। व्यापारी अनुपम अग्रवाल, संदीप टंडन, अरशद, मेहताब, शमशुल हसन आदि ने कहा कि दुकान का किराया, लेबर, बिजली, परिवहन आदि खर्च बढ़े हैं, पर आय कम हो रही है। इसलिए व्यापारी देहात क्षेत्र में जाने के लिए विवश हैं।
संयुक्त आयुक्त ने कहा कि ज्यादातर विभागीय सूचनाएं अब फोन और ईमेल पर दी जा रही हैं। अगर ये दोनों अपडेट नहीं है तो भविष्य में दिक्कत हो सकती है। सभी से समय से जानकारी अपडेट कराने और जीएसटी रिटर्न भरने की अपील की। छोटे व्यापारियों को पंजीकरण कराने के लिए कहा। यहां संयुक्त आयुक्त डीके सिंह, उपायुक्त डीके सचान, योगेश कुमार मौर्य, ज्योत्सना कुशवाहा, राजीव कुमार, आशीष कुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।