फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RBMI Chairperson Veena Mathur and State VP of UP Industry Delegation Hariom Agrawal passes away due to corona

कोरोना संक्रमण: आरबीएमआई की चेयरपर्सन वीना माथुर और व्यापारी नेता हरिओम अग्रवाल का निधन

Tue, 19 Jan 2021 02:24 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 19 Jan 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
RBMI Chairperson Veena Mathur and State VP of UP Industry Delegation Hariom Agrawal passes away due to corona
प्रतीकात्मक तस्वीर
रक्षपाल बहादुर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की संस्थापक और एक्जीक्यूटिव चेयरपर्सन वीना माथुर (72) का सोमवार को निधन हो गया। उन्हें कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित होने पर कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की सूचना मिलने पर तमाम लोगों ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना जताई। 
विज्ञापन


वीना माथुर ने वर्ष 1996 में ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की स्थापना की थी। इस ग्रुप के दो शैक्षिक संस्थान हैं। इनमें से एक बरेली के बारीनगला में और दूसरा ग्रेटर नोएडा में है। इनमें इंजीनियरिंग फार्मेसी मैनेजमेंट सहित कई कोर्स संचालित हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले वीना माथुर ने वर्ष 1981 में हैरो स्कूल की भी स्थापना की थी। बरेली में शिक्षण के बेहतर अवसर देने के लिए ये दोनों ही संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वीना माथुर के पति इंजीनियर नवीन माथुर भी इन संस्थान को संचालित करने में सहयोग दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीना माथुर को 28 दिसंबर को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी। इसके बाद उन्हें भोजीपुरा स्थित कोविड एल-3 में भर्ती कराया गया था। उनका एक बेटा अखिलेश माथुर लंदन में सीए है, जबकि उनकी बेटी की शादी अमेरिका में हुई है। दोनों बच्चों की शादी के बाद से वीना माथुर व पति दोनों ही अपने शैक्षिक संस्थानों को संचालित करने में एक दूसरे का सहयोग कर रहे थे।

व्यापारी नेता हरिओम अग्रवाल का निधन
उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम अग्रवाल (79) का सोमवार को निधन हो गया। बेटे आशुतोष ने बताया कि वह बीते दिनों कोरोना संक्रमित हो गए थे, इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 


उनके निधन की खबर से व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। वह अग्रवाल सेवा समिति के संस्थापक सदस्य व पूर्व महामंत्री, राधा माधव पब्लिक स्कूल के प्रबंधक व कोषाध्यक्ष, बरेली लोहा एसोसिएशन के संरक्षक और पूर्व अध्यक्ष रह चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed