फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Razvi-Saklaini dispute there is a problem regarding action police is taking advice from officers

Bareilly News: रजवी-सकलैनी विवाद... कार्रवाई पर पेंच फंसा, अफसरों से राय ले रही कोतवाली पुलिस

Tue, 06 May 2025 01:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 May 2025 01:05 PM IST
सार

रजिस्ट्री दफ्तर पर सोमवार दोपहर दो लोगों में मारपीट हो गई थी। विवाद को रजवी व सकलैनी सिलसिले से जुड़ा तो कोतवाली में दिनभर दोनों पक्षों की भीड़ लगी रही। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
Razvi-Saklaini dispute there is a problem regarding action police is taking advice from officers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में उर्स समापन के दिन सोमवार दोपहर रजिस्ट्री दफ्तर में दो लोगों में मारपीट के मामले ने रजवी-सकलैनी विवाद का शोर मचा था। पुलिस ने मारपीट में घायल दोनों लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया है। कोतवाल उच्चाधिकारियों से कार्रवाई को लेकर राय ले रहे हैं। दोनों पक्षों की भीड़ दूसरे दिन भी कोतवाली में जुटी रही। दोनों पक्षों के संभ्रांत लोग भी विवाद का पटाक्षेप कराने में जुटे हैं।

विज्ञापन


शहर में आला हजरत दरगाह से जुड़े रजवी सिलसिले के लोगों के साथ ही शाह सकलैन मियां की दरगाह को मानने वाले सकलैनी सिलसिले के लोगों की बड़ी तादाद है। इनमें अक्सर मामूली बात पर विवाद होते रहते हैं। आजमनगर निवासी बुजुर्ग लतीफ कुरैशी सकलैनी किसी काम से सोमवार दोपहर रजिस्ट्री दफ्तर गए थे। वहीं सुर्खा निवासी मोहसिन रजवी अपने प्लॉट का बैनामा कराने पहुंचे थे। एक कातिब के चैंबर में दोनों मिले तो किसी बात पर बहस हो गई। बताते हैं कि दोनों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन


दोनों घायलों ने दी तहरीर
लतीफ कोतवाली पहुंचे तो उनका सिर फूटा हुआ था। कोतवाल अमित पांडेय को उन्होंने मोहसिन के खिलाफ बिना वजह गालीगलौज और जानलेवा हमले की तहरीर दी। कोतवाल ने लतीफ को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। मोहसिन ने भी कोतवाल को तहरीर देकर लतीफ पर उनके धर्मगुरु पर अपमानजनक टिप्पणी व मारपीट का आरोप लगाया। मोहसिन के हाथ पर चोट थी। पुलिस ने उनका भी मेडिकल परीक्षण कराया। उर्स की वजह से आसपास इलाके में भीड़ थी, इस विवाद के बाद दोनों सिलसिले के काफी लोग कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में दो दोस्तों की मौत: मोबाइल की लत ने छीन लीं दो परिवारों की खुशियां, ऐसा हुआ हादसा... सहम गए लोग

कोतवाल सदर अमित पांडेय ने बताया कि एक ही समुदाय के दो लोगों में किसी बात पर बहस के बाद झगड़ा व मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। कार्रवाई को लेकर अधिकारियों से बात कर रहे हैं, उनके निर्देश के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed