फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raza's flag hoisted, beginning of Urs

Bareilly News: लहराया रजा का परचम, उर्स का आगाज

Fri, 30 Aug 2024 07:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
Raza's flag hoisted, beginning of Urs
बरेली। आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिल-ए-बरेलवी का 106वां उर्स-ए-रजवी का आगाज परचम कुशाई के साथ हुआ। उर्स स्थल इस्लामियां इंटर काॅलेज मैदान के मुख्य द्वार पर पूरा माहौल रुहानी हो गया। हर तरफ आला हजरत के नारे और नात-ओ-मनकबत की सदाएं गूंज उठीं। इसी के साथ उर्स की तकरीर का आगाज हो गया।
विज्ञापन



इससे पहले परचमी जुलूस आजम नगर से निकाला गया। इससे पहले आजम नगर स्थित हाजी अल्लाह बख्श के निवास पर फातिहाख्वानी की गई। लंगर के बाद परचमी जुलूस दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी की कयादत में कुमार टाकीज, इंदिरा मार्केट होते हुए बिहारीपुर के ढाल के रास्ते दरगाह पहुंचे। यहां सलामी देने के बाद जुलूस दरगाह से दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां की कयादत में इस्लामिया मैदान पहुंचे। जुलूस का शहर में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


जुलूस के उर्स स्थल पहुंचने पर दरगाह प्रमुख के साथ सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां, सैयद आसिफ मियां ने परचम कुशाई की रस्म अदा की। इस दौरान देश दुनिया के तमाम उलमा मौजूद रहे। इसके बाद उर्स कार्यक्रम का सिलसिला शुरू हो गया। इसमें मिलाद की महफिल सजी। इसके बाद मुशायरा आयोजित किया गया, जो देर रात तक जारी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed