फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raped a girl for four years after changing her name

Bareilly News: नाम बदलकर युवती से किया चार वर्ष तक दुष्कर्म

Tue, 12 Sep 2023 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Raped a girl for four years after changing her name
बरेली। बाकरगंज निवासी आमिर नाम के युवक ने अपना नाम अरुण बताकर युवती के साथ चार साल तक दुष्कर्म किया। वह अश्लील फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से रुपये भी वसूलता रहा। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी सोने की चूडी़, कुंडल और चेन बेचकर भी आमिर को रुपये दिए थे। युवती की शिकायत पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

किला थाना क्षेत्र की मूल निवासी युवती बारादरी इलाके में रहती है। उसके फोन पर चार साल पहले बाकरगंज निवासी आमिर ने कॉल की थी। आमिर ने अपना नाम उस समय अरुण बताया था और बातचीत आगे बढ़ने पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आमिर ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान युवती कई बार गर्भवती हुई। हर बार आमिर ने दवा देकर युवती का गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन

- युवती ने बताया कि अरुण उर्फ आमिर उसे पीलीभीत बाइपास स्थित एक होटल में बुलाता था और उसकी मर्जी के बिना संबंध बनाता था। शादी की बात कहने पर आमिर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता था। उसकी बात नहीं मानी तो सड़क पर ही उसके साथ मारपीट की और छोड़कर भाग गया। घटना की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आमिर के कारण युवती से उसके परिजनों ने भी दूरी बना ली। बेसहारा युवती अब अकेले रहने पर मजबूर है। आमिर की बहन शबा, पिता अली हुसैन, दोस्त राजा, कामिल, मुकीम आदि युवती को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती ने एडीजी से घटना की शिकायत की तो सभी लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- युवती की तहरीर के मुताबिक आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसका मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी कराई जाएगी। - आशीष प्रताप सिंह, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed