फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rape from teenager girl

राशन लेने आई किशोरी के साथ कोटेदार ने किया दुष्कर्म

Tue, 12 May 2020 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
rape from teenager girl
हाफिजगंज। राशन देने के बहाने बुलाकर कोटेदार ने एक किशोरी को गोदाम में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। कोटेदार के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी ने शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी कोटेदार को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पीड़ित किशोरी रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची तो कोटेदार के समर्थक भी पहुंच गए और जबरन फैसले का दबाव बनाकर पुलिस से सांठगांठ कर आरोपी को छुड़ा ले गए। मामले की शिकायत एसएसपी तक पहुंची तो उनके आदेश पर पांच दिन बाद रिपोर्ट दर्ज हुई। सीओ ने जांच शुरू कर पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के मुताबिक सात मई को उसके पिता काम के सिलसिले में बाहर गए थे। शाम चार बजे एक व्यक्ति उसके घर पहुंचा और कोटेदार के यहां से राशन ले आने को कहा। वह पहुंची तो दुकान पर कोटेदार अकेला था। कोटेदार उसका मुंह दबाकर गोदाम में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। इस दौरान कोटेदार के आदमी बाहर पहरेदारी करते रहे। कोटेदार के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी ने गोदाम से बाहर आकर शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। किशोरी ने बताया कि थाने में तीन घंटे बैठाने के बाद पुलिस ने बिना रिपोर्ट दर्ज किए ही कोटेदार को छोड़ दिया। किशोेरी ने एसएसपी से गुहार लगाई तो उनके आदेश पर पांच दिन बाद कोटेदार मुनेंद्र, हृदयेश, सुनील, ज्ञानेंद्र, हरी नेता और भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed