फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rape,crime,bareilly

दुष्कर्म की धारा बढ़ाने के लिए छात्रा के परिजन ने किया हंगामा, हाईवे जाम करने की कोशिश

Mon, 18 Apr 2022 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
rape,crime,bareilly
सीबीगंज। रक्तस्राव के बाद हुई बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव परिजन को सौंप दिया। देर शाम परिजन ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर दुष्कर्म की धारा बढ़ाने के साथ दो अन्य युवकों की गिरफ्तारी की मांग की। हंगामा करने के साथ ही हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना पर सीओ द्वितीय और तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा शुक्रवार सुबह घर से कॉलेज के लिए गई थी। शाम तक घर न पहुंचने पर परिवार ने तलाश शुरू की थी। छात्रा की डायरी में लिखे उसके साथ पढ़ने वाले एक युवक के नंबर पर कॉल करने पर पता चला कि छात्रा गंभीर हालत में मिनी बाईपास के निजी अस्पताल में भर्ती है। परिजन अस्पताल के लिए निकले तो बादशाहनगर गांव का एक युवक छात्रा का शव टेंपो में लाता हुआ दिखाई दिया। उसने परिजन को छात्रा का शव सौंप दिया और चला गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

शनिवार को सीबीगंज पुलिस ने युवक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। वहीं शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद छात्रा के परिजन सीबीगंज थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। उनकी मांग थी कि मामले में दो युवकों का भी नाम शामिल कर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाए। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो ग्रामीण नहीं माने और हाइवे जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने लाठी फटकारते हुए भीड़ को तितर बितर किया। इसके बाद छात्रा के परिवार के लोगों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन थानों की फोर्स की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
छात्रा का पुलिस की मौजूदगी में देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव के ही पास बने श्मशान भूमि पर विवाद के बाद पहुंचे सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह सीबीगंज, किला, सुभाषनगर थाने के फोर्स के साथ मौजूद रहे। अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं इस मामले में सीबीगंज पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मुकदमे में धारा बढ़ाई जाएगी और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

दुष्कर्म की बात गलत है। युवती की गर्भपात के दौरान मौत हुई है। हत्या की रिपोर्ट में साक्ष्यों को संलग्न किया जा रहा है। इलाज में लापरवाही सामने आने पर अस्पताल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed