फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rape

पांच दिन पहले जेल से छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Thu, 19 Dec 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
rape
बिशारतगंज (बरेली)। विधवा महिला से दुष्कर्म के आरोपी ने जेल से छूटने के पांच दिन बाद पड़ोस के घर में घुसकर तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म कर किया। पीड़िता का भाई रिश्तेदारी से लौटा तो बुधवार को उसके साथ पीड़िता थाने पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है लेकिन आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के भाई ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार को वह अपनी रिश्तेदारी में हापुड़ गया था। घर पर 16 साल की बहन, 12 साल का भाई और ताई मौजूद थीं। रात 12 बजे पड़ोस में रहने वाला युवक दीवार फांदकर उनके घर में घुसा। कमरे में अकेली सो रही नाबालिग बहन को दबोच लिया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह किशोरी उससे छूट गई तो उसने मुंह से कपड़ा निकालकर शोर मचा दिया। ऊपर कमरे में सो रहा छोटा भाई नीचे आया। उसने डंडा फेंककर मारा तो आरोपी भाग गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

वहीं, गांव के लोगों ने बताया आरोपी पड़ोसी गांव की दूसरे समुदाय की महिला से दुष्कर्म के मामले में जेल गया था। पांच दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था। इससे पहले आरोपी ने सात साल पहले किशोरी की बड़ी बहन से भी दुष्कर्म किया था। तब पीड़िता के माता-पिता ने भी शर्म के चलते अलग-अलग दिनों में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed