फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ranjit Randhawa became a pop singer with the inspiration of his mother

Bareilly: मां की प्रेरणा से रंधावा बने पॉप सिंगर, बोले- बहुत खूबसूरत है संगीत की दुनिया

Tue, 10 Jan 2023 06:58 AM IST
मुकेश कुमार महबूब आलम, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
महबूब आलम, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Jan 2023 06:58 AM IST
सार

प्रसिद्ध पॉप सिंगर रंजीत रंधावा रविवार को पंजाबी महासभा के लोहड़ी कार्यक्रम में प्रस्तुति देने शहर आए थे। अमर उजाला के साथ उन्होंने अपने संगीत के सफर को साझा किया। 

विज्ञापन
Ranjit Randhawa became a pop singer with the inspiration of his mother
पंजाबी सिंगर रंजीत रंधावा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां की प्रेरणा से पॉप सिंगर बने रंजीत रंधावा का मानना है कि संगीत की दुनिया बहुत खूबसूरत है। जो रस संगीत में है, और कहीं नहीं। संगीत दिल को दिल से जोड़ने का एक मजबूत माध्यम भी है। वह चाहते हैं कि उन्होंने जो कुछ भी सीखा है, उसे आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन

 
प्रसिद्ध पॉप सिंगर रंजीत रंधावा रविवार को पंजाबी महासभा के लोहड़ी कार्यक्रम में प्रस्तुति देने शहर आए थे। अमर उजाला के साथ उन्होंने अपने संगीत के सफर को साझा किया। बताया कि गायकी की शुरुआत स्कूल के कार्यक्रमों से हुई। मां बलवंत कौर ने इसके लिए प्रोत्साहित किया। वह कहती थीं कि अच्छा गाओ या खराब, लोग तारीफ करें या आलोचना, पुरस्कार मिले या न मिले, बस गाते रहो। दरअसल, वह गुरुद्वारे में कीर्तन गाती थीं। वह उन्हें अच्छा लगता था। इसलिए मुझे भी प्रेरित किया करती थीं।
विज्ञापन

दिलावर सिंह से सीखी गायकी 

गायक रंजीत ने बताया कि वह अलवर राजस्थान के रहने वाले हैं। स्नातक करने के बाद दिल्ली आ गए। वहां प्रसिद्ध पॉप सिंगर दिलावर सिंह से गायकी सीखी। 12 साल तक उनके साथ ही रहे। फिर गुरु जी ने उन्हें स्वतंत्र रूप से गाने की इजाजत दी। पांच साल पहले अपना बैंड तैयार कर स्टेज शो शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके दो ऐसे हिट सांग हैं जिन्हें लोग हर शो में सुनना चाहते हैं और उन्हें खुद भी पसंद हैं। सुन ले रकान, दारू की दुकान..बच के रे मुंडया तो पी ना कित्ते जाण.. और दूसरा- मुंडा लव करे शहनाज गिल नू..। आखिरी सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर सिंगर नहीं बनता तो विदेश में नौकरी कर रहा होता। 

नहीं भूल सकते वो भावुक पल...

पॉप सिंगर रंजीत ने बताया कि 2020 में नए साल पर उन्होंने अंबाला में प्रस्तुति दी थी। लोगों ने उसे इतना पंसद किया कि आधे घंटे तक भीड़ उन्हें कंधे पर बैठा कर घुमाती रही। उस शो में परिवार के लोग भी मौजूद थे। उस समय हम सभी भावुक हो गए थे। उन पलों को मैं कभी नहीं भूल सकता। लोगों के प्यार और आशीर्वाद से पांच वर्षों में उनके पांच एलबम भी लॉन्च हो चुके हैं, जिन्हें लोगों ने पसंद भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed