फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rana's influence destroyed, bulldozer hits hotel, house and office

Bareilly News: राना का रसूख ध्वस्त, होटल, मकान और दफ्तर पर चला बुलडोजर

Fri, 28 Jun 2024 05:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Rana's influence destroyed, bulldozer hits hotel, house and office
बरेली। पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी राजीव राना का रसूख ध्वस्त हो गया। बृहस्पतिवार को उसके चार मंजिला सिटी स्टार होटल, दफ्तर और आवास पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे राजीव राना को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। उसकी पत्नी और बेटी भी साथ थीं। उन्होंने बीडीए और पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया।
विज्ञापन

22 जून को इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीलीभीत बाइपास स्थित बेशकीमती प्लॉट पर कब्जे को लेकर राजीव राना व आदित्य उपाध्याय गुटों में घंटेभर फायरिंग हुई थी। इस मामले में आरोपी राना के गिरफ्तार न होने पर उसकी संपत्तियों का चिह्नीकरण किया गया। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे चार बुलडोजर और दो पोकलेन मशीनें लेकर बीडीए की टीम तुलाशेरपुर स्थित राना के आवास पर पहुंच गई। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण अभियान शुरू हुआ। इस दौरान तीन सीओ सहित पांच थानों की पुलिस व पीएसी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

पहले तीन मंजिला भवन के भूतल पर स्थित राना का दफ्तर और बाद में उसके ऊपर बना आवास तोड़ा गया। सिटी स्टार होटल में तोड़फोड़ शुरू हुई तो राजीव राना, पत्नी व बेटी के साथ वहां पहुंच गया। राना ने सीओ तृतीय अनीता चौहान को अपना परिचय दिया तो उन्होंने उसे हिरासत में ले लिया। मौके पर खड़ी बिथरी थाने की गाड़ी में राना को ले जाया गया। इससे पहले राना ने भी खुद को पाकसाफ बताते हुएकार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाए। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एसएसपी बोले- कोई भूमाफिया नहीं बचेगा
नवागत एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मुख्य आरोपी राजीव राना ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान अपने कुछ साथियों के संग वीडियो बनाते हुए मौके पर पहुंचा था। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो नजीर बनेगी। राना की अन्य संपत्तियों का ब्योरा जुटाकर उन्हें भी ध्वस्त कराया जाएगा। ऐसे प्रकरण भी चिह्नित किए जाएंगे जहां भूमाफिया जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। प्रशासन की मदद से भूमाफिया को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। कोई भूमाफिया नहीं बचेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed