फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rana, KP and henchmen underground, raid

Bareilly News: राणा, केपी और गुर्गे अंडरग्राउंड, दबिश के बाद भी खाली हाथ पुलिस

Tue, 25 Jun 2024 07:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Rana, KP and henchmen underground, raid
बरेली। पीलीभीत बाइपास पर शनिवार को हुए गोलीकांड में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश बेनतीजा रही। कोई नया आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। रविवार को पकड़े गए छह आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया। इसमें राजीव राणा के गुर्गे व होटल के कर्मचारी शामिल हैं। ये सभी बवाल के बाद मौके से फरार हो गए थे। इससे पहले रविवार को भी 11 लोगों को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

राजीव राणा और केपी यादव समेत बाकी आरोपियों की तलाश में शहर समेत दूसरे जिलों में भी दबिश दी जा रही है। संभावित ठिकानों के अलावा उनके सगे-संबंधियों व करीबियों के यहां भी पुलिस पहुंची पर इनका पता नहीं चल सका। माना जा रहा है कि दोनों एक साथ कहीं सुरक्षित जगह छुपे होंगे। दोनों के नेताओं की सरपरस्ती में होने की भी चर्चा है। हालांकि, इन दोनों के मिलने के बाद स्थिति काफी हद तक साफ हो जाएगी कि घटनाक्रम से किन-किन नेताओं का जुड़ाव है?
विज्ञापन

होशियारी : घटना के वक्त बंद थे सभी के मोबाइल फोन
आमतौर पर बड़ी घटनाओं के बाद पुलिस मौके पर आरोपियों की तस्दीक के लिए सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरों की मदद लेती है। इस लिहाज से राजीव व उसके साथी काफी सतर्क थे। उन्होंने घटना से पहले ही अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए थे। इसलिए मौके पर उनकी लोकेशन नहीं मिल रही है। राजीव के मोबाइल फोन की एक दिन पहले की लोकेशन उसके दफ्तर के आसपास ही मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केपी के आत्मसमर्पण की चर्चा, थाने से कोर्ट तक डटी रहीं टीमें
हिस्ट्रीशीटर केपी यादव के कोर्ट में आत्मसमर्पण की चर्चा रही। इसको लेकर सोमवार को कोर्ट परिसर में सादा कपड़ों में टीमें लगी रहीं। सूत्रों के मुताबिक केपी यादव ने न्यायालय में सरेंडर करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। सोमवार को पूरे दिन राजीव राणा के भी आत्मसमर्पण करने की चर्चा रही। हालांकि, ऐसी स्थिति नहीं बनी।
गोली लगने की अफवाहों पर विराम नहीं
राजीव राणा के करीबी व कार की टक्कर से घायल हुए रोहित ठाकुर के नाम से जो तहरीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें बवाल के दौरान गोली लगने का जिक्र किया गया है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं है। रोहित ने खुद को एक निजी अस्पताल में भर्ती बताया और रोहतार को भी गोली लगने की बात कही। वारदात के बाद शहर में कई तरह की अफवाहें फैल गई हैं जो अभी तक बरकरार हैं। जिस तरह से रोहित ठाकुर का गोली चलाते हुए वीडियो वायरल हुआ था, उसे देखकर कोई उसकी कहानी पर विश्वास नहीं कर पा रहा है। ब्यूरो

राजीव राणा समेत अन्य आरोपियों की तलाश में चार पुलिस टीमें व एसओजी लगी हुई हैं। हर संभावित जगह दबिश दी जा रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed