फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ran Singh became the president and Manoj Kumar Johari became the general secretary.

Bareilly News: रन सिंह अध्यक्ष व मनोज कुमार जौहरी बने महासचिव

Thu, 06 Feb 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ran Singh became the president and Manoj Kumar Johari became the general secretary.
बहेड़ी। बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अधिवक्ताओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बार के अध्यक्ष व महासचिव के पद के लिए चुनाव हुआ, जबकि शेष पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू की गई, जो दोपहर तीन बजे तक चली। चुनाव अधिकारी भजनलाल गंगवार व पीडी राठौर एडवोकेट ने मतगणना होने के बाद शाम को चुनाव परिणाम घोषित किया। अध्यक्ष पद के लिए रन सिंह एडवोकेट को 134 वोट मिले, जो विजेता रहे। उनके प्रतिद्वंदी पातीराम एडवोकेट 61 वोट ही मिले। वहीं, महासचिव पद पर मनोज कुमार जौहरी को 119 वोट मिले। इनके प्रतिद्वंदी चंद्रपाल को 55 और महेंद्र पाल को 20 वोट ही मिल पाए। इस तरह महासचिव पद पर मनोज कुमार जौहरी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

दोनों विजयी पदाधिकारियों का वकीलों ने गाजे-बाजे और फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण अवतार शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष खड़क सिंह, संयुक्त सचिव राजेंद्र कुमार, तेजपाल सिंह, अहिबरन सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार मौर्य, ऑडिटर जसवीर सिंह निर्विरोध चुने गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed