{"_id":"63feaffa15698f8f990fd4c5","slug":"ramleela-begins-on-holi-with-pataka-yatra-in-bareilly-2023-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पताका यात्रा से होली पर रामलीला का शुभारंभ, आज होगा राम जन्म का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पताका यात्रा से होली पर रामलीला का शुभारंभ, आज होगा राम जन्म का मंचन
Wed, 01 Mar 2023 07:24 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 01 Mar 2023 07:24 AM IST
सार
रामलीला की पताका यात्रा मलूकपुर चौराहा, सौदागरान, सीता राम कूंचा, बड़ा बाजार और गढैया से छोटी ब्रह्मपुरी से होती हुई हनुमान जी मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई।
विज्ञापन
बरेली में रामलीला का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में होली पर बड़ी बमनपुरी में होने वाली श्रीराम लीला का शुभारंभ मंगलवार को पताका यात्रा के साथ हुआ। नृसिंह मंदिर में श्री गणेश पूजन और श्री हनुमान पूजन के बाद पताका यात्रा निकालकर रामलीला के आरंभ होने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
पताका यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि किशोर कटरू व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सर्वेश रस्तोगी ने पूजन के साथ किया। पंडित केशरी नंदन कौशिक ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इसके बाद कमेटी के संरक्षक अनुपम कपूर सहित सैकड़ों भक्तों के साथ पताका यात्रा रवाना हुई।
विज्ञापन
पताका यात्रा में शामिल भक्त
- फोटो : अमर उजाला
पताका यात्रा मलूकपुर चौराहा, सौदागरान, सीता राम कूंचा, बड़ा बाजार और गढैया से छोटी ब्रह्मपुरी से होती हुई हनुमान जी मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। मंदिर प्रांगण में लगे पीपल के वृक्ष पर पताका बांध कर रामलीला शुरु करने की भगवान से अनुमति ली गई। प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि बुधवार से रामलीला का मंचन शाम 7 बजे बमनपुरी में किया जाएगा। इसकी शुरुआत नारद मोह और रामजन्म के मंचन से किया जाएगा।
पताका यात्रा में शामिल भक्त
- फोटो : अमर उजाला
यात्रा में सुरेंद्र सिंह यादव, चित्रा मिश्रा, मयंक कुर्मी, विशाल मेहरोत्रा, सर्वेश रस्तोगी, गौरव सक्सेना, नवीन शर्मा, देश दीपक शर्मा, राजीव खुराना, पंकज मिश्रा, संजीव औतार अग्रवाल, अंशु सक्सेना आदि शामिल रहे।