फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramlala Prasad will reach two crore houses of Braj prant in Uttar Pradesh

UP: ब्रज प्रांत के दो करोड़ घरों तक पहुंचेगा रामलला का प्रसाद, यहां के भक्तों को मिलेगा पहले दर्शन का सौभाग्य

Fri, 03 Nov 2023 07:12 AM IST
मुकेश कुमार राहुल दुबे, अमर उजाला बरेली
राहुल दुबे, अमर उजाला बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Nov 2023 07:12 AM IST
सार

बरेली के विहिप जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भगवान राम के समक्ष अक्षत (पीले चावल) का पूजन होगा। उन्हें प्रसाद के रूप में घर-घर पहुंचाएंगे। साथ ही एक पत्रक भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Ramlala Prasad will reach two crore houses of Braj prant in Uttar Pradesh
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के मंदिर के उद्घाटन के बाद देशभर के 45 सांगठनिक विश्व हिंदू परिषद (विहिप) प्रांतों के रामभक्तों के लिए दर्शन की व्यवस्था की गई है। इसमें पहले दर्शन का सौभाग्य ब्रज प्रांत के रामभक्तों को दिया गया है। इससे पहले एक जनवरी से 15 जनवरी तक विहिप के कार्यकर्ता ब्रज प्रांत के 23 जिलों के दो करोड़ घरों तक रामलला के प्रसाद के रूप में पूजित अक्षत (पीले चावल) पहुंचाएंगे। भगवान राम के 35 लाख चित्र भी घर-घर पहुंचाए जाएंगे।

विज्ञापन


15 जनवरी तक 23 जिलों (आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर आदि) में विहिप कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगे। अयोध्या में इसकी तैयारियां चल रही हैं। बरेली के विहिप जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भगवान राम के समक्ष अक्षत (पीले चावल) का पूजन होगा। उन्हें प्रसाद के रूप में घर-घर पहुंचाएंगे। 
विज्ञापन


साथ ही एक पत्रक भी दिया जाएगा। इसमें राम मंदिर के इतिहास और इसके निर्माण के लिए प्राणों की आहुति देने वाले रामभक्तों के बारे में जानकारी होगी। 22 जनवरी को भव्य दीपोत्सव होगा। सभी मंदिरों को सजाया जाएगा और भजन-कीर्तन होगा। इसके माध्यम से लोगों को उद्घाटन कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांटे जाएंगे निमंत्रण पत्र
विहिप जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने के लिए विहिप कार्यकर्ताओं की ओर से लोगों निमंत्रण पत्र भी भेजे जाएंगे। वह उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। राम मंदिर के निर्माण के लिए लोगों से अंशदान लेने के लिए भी विहिप ने अभियान चलाया था। 

इसके अलावा अलग-अलग समय में राम मंदिर आंदोलन से लेकर इसके निर्माण तक ब्रज क्षेत्र के कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही है। ऐसे में विहिप का प्रयास है कि ऐसे सभी लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed