{"_id":"6171c77fdf01a03de125e1f8","slug":"ramganga-s-water-level-increased-by-one-and-a-half-meters-in-48-hours-people-were-horrified-to-see-the-form-bareilly-news-bly463668823","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे में डेढ़ मीटर बढ़ा रामगंगा का जलस्तर, रौद्र रूप देख सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे में डेढ़ मीटर बढ़ा रामगंगा का जलस्तर, रौद्र रूप देख सहमे लोग
विज्ञापन
किला नदी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनादी कराने के बाद से रामगंगा से सटे इलाकों में दहशत का माहौल
रामगंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार को 161.3 मीटर किया गया दर्ज
खतरे के निशान से अभी दो मीटर नीचे है रामगंगा का जलस्तर
बरेली। भारी बारिश और कालागढ़ डैम और कोसी नदी से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से रामगंगा नदी उफान पर है। रामगंगा का जलस्तर 48 घंटे में डेढ़ मीटर से अधिक बढ़ गया है। हालांकि नकटिया नदी में स्थिति अभी सामान्य है, लेकिन किला नदी में पानी बढ़ रहा है। किला नदी का जलस्तर बढ़ने से निर्माणाधीन सड़क तक पानी पहुंच गया है।
अमर उजाला की टीम ने बृहस्पतिवार को किला नदी के आसपास के रिहायशी इलाके का जायजा लिया। किला से रघुवर दयाल जाने वाले मार्ग पर नदी का पानी पहुंच गया है। लोगों का कहना है कि जिस रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है, उससे अगले दो दिनों में बस्ती में पानी घुसने की आशंका है। लोगों ने वहां से सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि फिर बारिश हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
उधर, भारी बारिश के बाद रामगंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को रामगंगा का जलस्तर 161.3 मीटर तक पहुंच गया है। हालांकि अभी जलस्तर खतरे के निशान से दो मीटर नीचे है। बाढ़ खंड अभियंता अमित किशोर ने बताया कि और बारिश होने या कालागढ़ डैम से पानी छोड़े जाने पर स्थिति गंभीर होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। आसपास के लोगों को अलर्ट किया गया है। वहीं, जो बेहद नजदीक हैं, उन्हें तत्काल वहां से हटने को कहा गया है।
विज्ञापन
मुनादी कराए जाने के बाद से ही सभी सतर्क हैं। किसी भी समय नदी का पानी बस्ती में घुसने की आशंका से रात में भी लोग सो नहीं पा रहे हैं। कुछ लोग रात भर जगकर निगरानी कर रहे हैं। - पप्पन भाई, बाकरगंज
बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को किला नदी में पानी बढ़ा है। हालांकि, अभी हालत गंभीर नहीं है। बच्चों को नदी के आसपास नहीं जाने दिया जा रहा है। लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने की भी तैयारी कर रहे हैं। - सरफराज, बाकरगज
पुलिस प्रशासन की ओर से मुनादी होने के बाद से लोगों में घबराहट बढ़ गई है। लोग लगातार नदी के जलस्तर पर नजर रखे हैं। महिलाओं और बच्चों को नदी से दूर रहने को कहा जा रहा है। - महबूब, बाकरगंज
किला नदी में पानी का बढ़ना जारी है। हालांकि, अभी स्थिति खराब नहीं हुई है। किनारों पर रह रहे लोग दूसरे स्थानों पर जाने के लिए अपने रिश्तेदारों, परिचितों से संपर्क करने में लगे हैं। - राजू सैनी, किला