फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramayan vatika formed by forest department

वन विभाग बनवाएगा रामायण वाटिका

Mon, 01 Mar 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Ramayan vatika formed by forest department
बरेली। त्रेतायुग में उगने वाले पौधों की प्रजातियों को सहेजकर उनके संवर्धन के लिए वन विभाग वाटिका का निर्माण कराएगा। इसे रामायण वाटिका का नाम दिया जाएगा। शासन स्तर से निर्देश जारी होने के बाद अफसरों ने कवायद शुरू कर दी है। बरेली में रामायण काल में कौन-कौन से पौधे उगते रहे होंगे, इसकी खोजबीन के लिए पंडित, वैद्य और विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा। रामायण वाटिका में करीब 88 प्रजातियां संरक्षित की जाएंगी।
विज्ञापन

अयोध्या में मंदिर निर्माण की गतिविधियां शुरू होने के बाद शासन ने अब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के कालखंड में उगने वाले पौधों की वाटिका तैयार करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सभी जिलों से रामायण काल के दौरान उगने वाले पौधों की जानकारी मांगी गई है। रामायण में करीब 139 प्रकार के पेड़-पौधों का जिक्र है। शोध के अनुसार कई प्रजातियां पूरी तरह लुप्त हो चुकी हैं। करीब 88 प्रकार की प्रजातियां ही शेष हैं। इनमें से स्थानीय स्तर पर उगने वाले पौधों का रिकॉर्ड शासन ने मांगा है। ताकि उन्हें वाटिका में संरक्षित कर लोगों को रामायण काल की ऐतिहासिकता से परिचित कराया जा सके। अफसरों के मुताबिक रामायण काल के पौधों की प्रजातियों को ढूंढने में काफी वक्त लगेगा। रुद्राक्ष, कल्पवृक्ष, बांस, कमल, बेल, कदम, आक, अरंडी, आंवला, शमी, गूलर, छोंकरा, अशोक, बरगद, पीपल, बेर आदि प्रजातियां सामान्य तौर पर अब भी हैं। मगर, कई ऐसी प्रजातियां भी हैं जिन्हें खोजने के लिए शोधकार्य करने वाले विशेषज्ञों, रामायण का बारीक ज्ञान रखने वाले पंडितों और जड़ीबूटी के जानकार वैद्यों का सहयोग लेना होगा।
विज्ञापन

किस क्षेत्र में कौन-कौन से थे पेड़-पौधे
तुलसीमठ के महंत कमलनयन दास के मुताबिक चित्रकूट के वनों में आम, नीम, बांस, कंटकारी, असन, श्योनक और ब्राह्मी की प्रजातियां थीं। दंडकारण्य वन में महुआ, अर्जुन, टीक, पाडल, गौब और बाकली की प्रजातियां थीं। पंचवटी में अशोक, पीपल, बरगद, बेल और आंवला के पेड़ उगते थे। साथ ही, यहां सेमल, सफेद तिल और तुलसी भी मुख्य प्रजातियां थीं। किष्किंधा में तब चंदन, रक्त चंदन, ढाक, कटहल, चिरौंजी, मंदारा जैसे वृक्ष और अशोक वाटिका में नाग केसर, चंपा, सप्तवर्णी, कोविदारा, मौलश्री जैसी प्रजातियां होती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामायण काल में छह प्रकार के थे वन
ज्योर्तिविद डॉ. सौरभ शंखधार के मुताबिक रामायण के अरण्य कांड में भगवान श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास का जिक्र है। अयोध्या से लंका की अशोक वाटिका तक वह भारतीय उपमहाद्वीप के छह प्रकार के वनों से होकर गुजरे थे। उस दौरान ऊष्ण कटिबंधीय, उष्णकटिबंधीय पर्णपाती, उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती, शुष्क एवं नम पर्णपाती, सदाबहार और अल्पाइन वन होते थे। बताया कि चित्रकूट, दंडकारण्य, पंचवटी, किष्किंधा, द्रोणागिरि आदि जंगलों में तब के समय मौजूद पेड़-पौधों की प्रजातियां आज भी संबंधित क्षेत्रों में मिलती हैं।

शासन स्तर पर अब रामायण काल के पौधों को उगाने की तैयारी चल रही है। इसमें 88 प्रजातियों को उगाने का लक्ष्य है। इसके लिए उस समय के पौधों की सूची तैयार की जा रही है। जिसमें विशेषज्ञों, पुराने वैद्य, पुजारियों आदि का सहारा लिया जा रहा है ताकि पौधों के बारे में सटीक जानकारी मिल सके। - ललित कुमार वर्मा, मुख्य वन संरक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed