फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rama came out of the ride ...

राम जी की निकली सवारी...

Sat, 16 Apr 2016 01:27 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 16 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rama came out of the ride ...
राम जी की सवारी
शहर में राम नवमी की हर तरफ धूम रही। कहीं उत्सव तो कही हवन कार्यक्रम के बीच शहर के कई इलाकों में शोभा यात्राएं भी निकाली गईं। बैंड बाजों के साथ निकाली शोभायात्रा में कई झांकियां शामिल रहीं। इसका जगह-जगह लोगों स्वागत किया।  
विज्ञापन

कैंट शोभा यात्रा: श्री राम जन्मोत्सव पर सदर कैंट के हरि मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल श्री राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी के स्वरूपों की आरती कर केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। जो अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए गंतव्य पर पहुंची। इसमें कैंट विधायक राजेश अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, बसपा नेता अतुल सक्सेना, पवन सक्सेना, वीरेंद्र अटल व कैंट बोर्ड के सभासद आदि शामिल रहे। शोभा यात्रा के सदर चौराहा पहुंचने पर किन्नर काजल व विजय कुमार के नेतृत्व में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इसमें काजल किन्नर की टीम में सीमा, छोटी, सिमरन, नयना, रेखा, सोनिया, रिमझिम ने धार्मिक गीतों पर नृत्य भी प्रस्तुत किया। शोभायात्रा में हरि मंदिर कमेटी के किशन मेहता, ठकुराल, मन्नी कपूर, नरेश पंडित का सहयोग रहा। 
विज्ञापन

गढ़ी की शोभा यात्रा: महारानी लक्ष्मी बाई राम लीला समिति की ओर से एक दिवसीय राम लीला के साथ गढ़ी से राम जी की शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें अलग-अलग रथों पर विभिन्न झांकियां शामिल थीं। सबसे आगे गणेश जी सवारी थी। फिर क्रमवार मां दुर्गा, श्री राधा कृष्ण, भगवान विष्णु और भैरो नाथ की झांकी थी। सबसे पीछे राम लक्ष्मण की सवारी थी। यह शोभा यात्रा रानी साहब के फाटक से शुरू हुई। इसके चौधरी तालाब पहुंचने पर छोटे संवादों के बीच मकर ध्वज का पुतला दहन किया गया। इसके बाद यह जुलूस किला, कुतुबखाना से कोहाड़ापीर होता हुआ वापस गढ़ी पहुंच पर विसरजित हुआ। इसमें जिला प्रशासन की ओर से सीओ स्नेह लता, किला इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम, रणदीप सिंह पुंडीर, चंद्र प्रकाश गुप्ता, श्रवण कुमार, जुगल किशोर, राजेश दीक्षित आदि शामिल रहे। अंत में समिति के संरक्षक शांतनु रोहतगी ने आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed