{"_id":"69c293fb4baa7d2cb4038e4f","slug":"ram-navami-will-be-celebrated-under-the-gaja-kesari-and-sukarma-yogas-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Navami 2026: गजकेसरी और सुकर्मा योग में मनाई जाएगी रामनवमी, उदया तिथि में किया जाएगा पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Navami 2026: गजकेसरी और सुकर्मा योग में मनाई जाएगी रामनवमी, उदया तिथि में किया जाएगा पूजन
Tue, 24 Mar 2026 07:09 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:09 PM IST
सार
इस बार राम नवमी के महापर्व पर अद्भुत संयोग बन रहा है। बरेली के पंडित मुकेश मिश्रा बताया कि रामनवमी 27 मार्च को गजकेसरी और सुकर्मा योग में मनाई जाएगी। हालांकि नवमी तिथि बृहस्पतिवार दोपहर से लग जाएगी।
विज्ञापन
राम नवमी 2026
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इस बार रामनवमी 27 मार्च को गजकेसरी और सुकर्मा योग में मनाई जाएगी। नवमी तिथि 26 मार्च बृहस्पतिवार की दोपहर 11:48 बजे से लगेगी। यह शुक्रवार सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। शुक्रवार को उदया तिथि होगी।
विज्ञापन
बरेली के पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि श्रीराम अभिजीत मुहूर्त में प्रकट हुए थे। 27 मार्च की सुबह 9:35 बजे तक मिथुन राशि में चंद्रमा और बृहस्पति की युति रहेगी, जिससे गजकेसरी योग बनेगा। इससे बुद्धि और पद में वृद्धि होती है। सुकर्मा योग भी पूरे दिन व्याप्त रहेगा।
विज्ञापन
इससे नई नौकरी, व्यापार और धार्मिक कार्यों की शुरुआत करना अच्छा होता है। इन योगों में रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। राम नवमी पर पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक रहेगा। मध्याह्न में 12:27 बजे पूजा करना उत्तम माना जाता है।
विज्ञापन
ऐसे करें पूजा
रामनवमी पर स्नान के बाद पूजा स्थल पर गंगाजल का छिड़काव करें। भगवान राम की मूर्ति या चित्र पर चंदन, अक्षत, फूल और वस्त्र अर्पित करें। धूप-दीप जलाकर फल और मिठाई का भोग लगाएं। राम के मंत्रों का जाप करें, फिर आरती करें।