फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ram Murti Pratibha Award to litterateurs Dr. Naresh and Dr. Arjumand Zaidi

Bareilly News: साहित्यकार डॉ. नरेश और डॉ. अर्जुमंद जैदी को राम मूर्ति प्रतिभा अलंकरण

Thu, 03 Oct 2024 07:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Ram Murti Pratibha Award to litterateurs Dr. Naresh and Dr. Arjumand Zaidi
बरेली। श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट की ओर से बुधवार को पूर्व मंत्री राम मूर्ति का श्रद्धांजलि समारोह मनाया गया। इस दौरान साहित्यकार डॉ. नरेश और सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुमंद जैदी को राम मूर्ति प्रतिभा अलंकरण प्रदान किया गया। वहीं, नीट पीजी में ऑल इंडिया 143वीं रैंक हासिल करने वाली एमबीबीएस की छात्रा अपूर्वा महेश्वरी को विशेष पुरस्कार के रूप में दो लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन

कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्थित शतिक प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में संस्थापक देव मूर्ति ने ट्रस्ट स्थापना, संचालित संस्थाओं व सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। कहानी लगाव के लिए शिवानी कार्की को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11,000 रुपये प्रदान किए गए।
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में चल वैजयंती ट्रॉफी द गुरू स्कूल को प्रदान की गई। इसमें केशव भाटिया, जीआरएम (पक्ष) और कृतिका गंगवार, द गुरू स्कूल (विपक्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे वर्ग में बरेली कॉलेज के राज प्रताप सिंह तोमर(पक्ष) और कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईटी) के राहुल भट्ट (विपक्ष) ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्मृति चिह्न चल वैजयंती सीईटी को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानवता को जीवित रखने का दिया संदेश
डॉ. नरेश ने साहित्य और अध्यात्म के क्षेत्र में हिंदी, उर्दू, पंजाबी व अंग्रेजी आदि भाषा में 100 से भी अधिक पुस्तकें लिखी हैं। इतनी ही पुस्तकों का अनुवाद व संकलन, शोध पत्रिकाओं, समाचार पत्रों में 1000 से भी अधिक लेख और लघु कथाएं प्रकाशित करने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने इंसानियत को जिंदा रखने का संदेश दिया।

बुजुर्गों का साथ भी जरूरी
डॉ. अर्जुमंद जैदी समाजसेवी, मानवाधिकार व वैश्विक शांति कार्यकर्ता के रूप में विख्यात हैं। हाल ही में उन्हेें वर्ल्ड पीस यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी ने सामाजिक सक्रियता में डॉक्टरेट की उपाधि दी है। यूनाइटेड नेशन ह्यूमन राइट कमीशन के सहयोग से उन्हें वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन का उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है। उन्होंने समाज से मूल्यों, आदर्शों के खत्म होने पर चिंता जताई। कहा बुजुर्गों का सम्मान कर साथ लेकर चलें।


87 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
मेडिकल साइंसेज के रक्तदान शिविर में 87 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। चेयरमैन देवमूर्ति और डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन आदित्य मूर्ति ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न दिया। समारोह में बरेली कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन व एसके शर्मा ने राममूर्ति से जुड़े संस्मरणों को साझा किया। ट्रस्ट के सभी महाविद्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। संचालन डॉ. अनुज कुमार ने किया। इस दौरान भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम, ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल, ट्रस्टी आशा मूर्ति, उषा गुप्ता, एडवाइजर इंजीनियर सुभाष मेहरा, गुरु महरोत्रा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed