फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ram Barat will be held in Bareilly during the day and Shab-e-Barat celebrates at night

Bareilly: दिन में निकलेगी रामबरात, रात में शब-ए-बरात, धर्म गुरुओं की अपील- शांति और सौहार्द से मनाएं त्योहार

Tue, 07 Mar 2023 07:25 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Mar 2023 07:25 AM IST
सार

शहर होली के रंग और मस्ती में डूब गया है। इसी क्रम में आज रामबरात निकाली जाएगी। शाम से होलिका दहन शुरू हो जाएगा। रात में शब-ए-बरात का पर्व भी मनाया जाएगा। ऐसे में धर्म गुरुओं ने लोगों से त्योहार को शांति और सौहार्द के माहौल में मनाने की अपील की है।

विज्ञापन
Ram Barat will be held in Bareilly during the day and Shab-e-Barat celebrates at night
रामलीला में सोमवार को धनुष लीला का मंचन हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मंगलवार का दिन न सिर्फ प्रशासन के लिए, बल्कि आमजन के लिए भी परीक्षा का होगा। क्योंकि दिन में रामबरात निकाली जाएगी और रात में शब-ए-बरात मनाई जाएगी। रात में ही होलिका दहन भी होगा। इसी दौरान शब-ए-बरात पर लोग शहर के कब्रिस्तानों पर हाजिरी के लिए जाएंगे। ऐसे में धर्म गुरुओं ने लोगों से त्योहार को शांति और सौहार्द के माहौल में मनाने की अपील की है। कहा कि लोग अपने साथ दूसरों का भी ख्याल रखें।

विज्ञापन

आज शाम को होगा होलिका दहन

ब्रह्मपुरी में चल रही रामलीला में मंगलवार को रामबरात सुबह करीब 10 बजे निकाली जाएगी। इसी तरह चाहबाई से निकाली जाने वाली नृसिंह भगवान शोभायात्रा की शुरुआत भी सुबह दस बजे निकाली जाएगी। जो कुतुबखाना से रामबरात के साथ-साथ शहर का भ्रमण करेंगी। इधर, होलिका दहन के लिए जगह-जगह तैयारी पूरी कर ली गई हैं। ज्योतिषाचार्य कृष्ण के शर्मा ने तमाम असमंजस को दूर करते हुए बताया कि होलिका दहन सात मार्च को होगा और आठ मार्च को होली खेली जाएगी। होलिका दहन का समय मंगलवार को शाम 6:12 बजे से रात 8:39 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन

धर्म गुरुओं की अपील- शांति और सौहार्द से मनाएं त्योहार 

बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर के महंत पंडित शिवानंद गिरी गोस्वामी महाराज ने कहा है कि होली उल्लास का त्योहार है और शब-ए-बरात इबादत का दिन है। इसलिए सभी को इसका ख्याल रखना चाहिए कि त्योहार की गरिमा बनी रहे। सभी एक दूसरे के त्योहार का सम्मान करें अपने त्योहार को भाईचारे के माहौल में मनाएं।

आला हजरत ट्रस्ट के अध्यक्ष मौलाना अल्हाज मोहतिशिम रजा खां कादरी और मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा है कि शब-ए-बारात और होली का त्योहार का त्योहार एक ही दिन पड़ रहा है। इसलिए लोगों से अपील है कि वह शांतिपूर्वक और मोहब्बत के अंदाज में त्योहार मनाएं। ताकि दोनों ही त्योहारों में खुशगवार माहौल बना रहे।

आला हजरत दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी ने त्योहारों को आपसी सौहार्द के साथ मनाने अपील की है। उन्होंने कहा है कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें और अमन बनाए रखें। जिन रास्तों पर होली खेली जा रही है, मुसलमान उन रास्तों पर जाने से बचें। होली खेलने वालों से भी अपील की है कि जिन लोगों को रंगों से परहेज है, उन्हें रंग न लगाएं।

श्री तुलसी मठ के महंत नीरज नयन दास महाराज ने कहा है कि त्योहार उत्साह और उमंगों का भाव लेकर आता है। जब दो त्योहार एक साथ पड़ जाएं तो इसका मजा दो गुना हो जाता है। त्योहार पर पूरा वायुमंडल प्रसन्न होता है। ऐसे में त्योहार को सौहार्द के साथ मनाएं। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। इस बात का भी ख्याल रखें कि उनकी वजह से किसी को तकलीफ न हो।
विज्ञापन

शहर में कड़ी सुरक्षा 

रामबरात से पहले पुलिस ने 29241 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। जुलूस और शोभायात्रा के दौरान शहर में पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शहर में ही 53 इंस्पेक्टर, 275 दरोगा, 1257 हेड कांस्टेबल, 375 महिला कांस्टेबल, 73 यातायात पुलिसकर्मी, 462 होमगार्ड, चार कंपनी पीएसी व सीपीएमएफ तथा 111 क्यूआरटी टीमें की ड्यूटी लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed