फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ram and Lakshman admired the beauty of Janakpuri

Bareilly News: राम-लक्ष्मण ने निहारी जनकपुरी की छटा

Sun, 01 Mar 2026 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 01 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Ram and Lakshman admired the beauty of Janakpuri
बरेली। ब्रह्मपुरी में चल रही 166वीं रामलीला में शनिवार को व्यास मुनेश्वर ने अहिल्या उद्धार और जनकपुरी प्रवेश का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि ऋषियों का यज्ञ संपन्न कराने के बाद गुरु विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण आगे बढ़े। रास्ते में उन्होंने पत्थर बनी अहिल्या का उद्धार किया। इसके बाद राजा जनक के निमंत्रण पर गुरु विश्वामित्र दोनों राजकुमारों को लेकर जनकपुर पहुंचे। राम और लक्ष्मण जनकपुर की शोभा निहारने निकले। नगर की सुंदरता देख दोनों भाई प्रसन्न हुए।
विज्ञापन

चारों ओर कुएं, सरोवर और बाग-बगीचे थे। राजा जनक को जब विश्वामित्र के आगमन की सूचना मिली तो वह उनसे मिलने आए। राम-लक्ष्मण का तेज देखकर राजा ने उनके विषय में जानकारी ली और सभी को महल में आमंत्रित कर लौट गए। इधर राम और लक्ष्मण नगर भ्रमण करते हुए एक सुंदर पुष्प वाटिका में पहुंचे। वहां वह गुरु पूजन के लिए फूल लेने लगे। इसी बीच गिरिजा पूजन के लिए वहां पर सीता अपनी सखियों संग आ गईं। राम को सीता के प्रथम दर्शन हुए। सीता की अनुपम सुंदरता देख श्रीराम भावविभोर हो गए। लीला के पहले भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी गई। लीला के दौरान श्रीराम के जयकारे लगते रहे। रामलीला समापन के बाद आरती व प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed