फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rakshabandhan

देशप्रेम का जज्बा जगाएंगी राखियां, भाई बनेंगे ‘अभिनंदन’

Fri, 09 Aug 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
rakshabandhan
बरेली। पिछले दिनों हुई सर्जिकल स्ट्राइक और हाल ही में अनुच्छेद 370 खत्म होने का असर रक्षाबंधन के बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। बाजार में सेना के शौर्य को सलाम करते हुए फायटर प्लेन समेत तिरंगा डिजायन की राखियां लोगों को खूब लुभा रही हैं। ये राखियां बहनों को खूब पसंद आ रही हैं। भाइयों की कलाई पर इसे बांधकर वे ‘अभिनंदन’ की तरह देश की रक्षा का वचन लेंगी।
विज्ञापन

इस बार स्वतंत्रता दिवस पर भाई-बहन के त्योहार एक साथ होने से रक्षाबंधन का महत्व और बढ़ गया है। भाई की कलाई पर इस बार फायटर प्लेन उड़ान भरेगा तो तिरंगा राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत करेगा। घंटाघर के पास राखी विक्रेता सौरभ क ा कहना है कि एक ही दिन दोनोें त्योहार पड़ने से अबकी बार आमतौर पर बिकने वाली नग, डोर, सूत आदि की डिमांड के साथ ही, देश प्रेम का अलख जगाने वाली राखियों की भी भरमार है। साथ ही अबकी बार ट्रैफिक सिग्नल डिजाइन की भी राखियां बाजार में आईं हैं, जो भाइयों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उन्हें वाहन दुर्घटना से बचने का संदेश देंगी। कह सकते हैं कि अबकी बार जहां राखियां भाइयों के दिल में देश प्रेम का भाव जगाएंगी तो वहीं सुरक्षित रहने के लिए यातायात नियमों को भी बताएंगी। इसके अलावा स्टोन और जरी की राखियां भी कलाइयों को सजाएंगी।
विज्ञापन


मोटू पतलू और डोरेमॉन की मांग
कोहाड़ापीर के पास के राखी विक्रेता अफजाइश नकवी के मुताबिक पिछली बार की तरह ही इस बार भी बच्चों को आकर्षित करने के लिए म्यूजिकल राखी, मिक्की माउस, स्माइली, फल, खिलौना जैसे कार, शॉपनर डिजायनकी राखियों के अलावा लाइट वाली राखियां भी आकर्षित कर रही हैं। साथ ही बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर डोरेमॉन, मोटू पतलू, एंग्री बर्ड्स और छोटा भीम भी लुभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देव स्वरूपों की भी राखियां
राखी के थोक और फुटकर विक्र्रेताओं के मुताबिक इस बार देव स्वरूपों की पांच से लेकर पचास रुपये तक की राखियां बाजार में हैं। इसमें गणेश और ओम वाली राखियों की खूब मांग हो रही है। बाजार में बहन के लिए स्पेशल थाली भी उपलब्ध हैं। मेटल, जस्ता और फाइबर की थाली 50 से लेकर 200 रुपये तक में है। इस थाली में रोरी, मेटल, नग से सजे कलावा राखी, भाभी के लिए रक्षा सूत्र भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed