फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   raksha bandhan

रक्षाबंधन पर बाजार गुलजार

Thu, 15 Aug 2019 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan
बरेली। रक्षाबंधन की पूर्वसंध्या पर बाजार में खासी रौनक रही। राखी और पूजन सामग्री खरीदने के लिए बहनें बाजार पहुंची तो उनके लिए तोहफा खरीदने के लिए भाई भी उमड़ पड़े। इस मौके को भुनाने को बाजार पहले से सजकर तैयार था। देर शाम तक जमकर खरीदारी हुई और बाजार की चांदी कटती रही।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के लिए बुधवार को भीड़ उमड़ी तो कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। मिठाइयों की दुकान पर सुबह से ही भीड़ जुटने लगी थी। राखी के साथ बहनों ने पारंपरिक तौर पर प्रयोग होने वाली घेवर, फैनी आदि मिठाइयों की खरीदारी की। साड़ी और सूट की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही। ज्वैलर्स के यहां भी भीड़ रही। त्यौहारी भेजने की परंपरा निभाने के लिए लोगों ने सिक्के और आभूषण जैसी चीजें खरीदीं।
विज्ञापन

फोटो: मोदी पतंग से तिरंगा होगा आसमान
रक्षाबंधन पर पतंग उड़ाने की भी परंपरा है। बाजार अबकी बार मोदी की तस्वीर छपी हुई पतंगों से गुलजार है। कुतुबखाना पर पतंग बेचने वाले आलम ने बताया कि पिछले दिनों सर्जिकल स्ट्राइक, अनुच्छेद 370 खत्म होने और 15 अगस्त को रक्षाबंधन होने से तिरंगा पतंगों की भी खूब मांग हो रही है। साथ ही मोदी प्रिंटेड पतंगों की भी जमकर बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन अनुष्ठान - सुबह 5.53 बजे से शाम 5.58 बजे तक
अपराह्न मुहूर्त - दोपहर 1.43 बजे से शाम 4.20 बजे तक
पूर्णिमा तिथि - 14 अगस्त दोपहर 3.45 बजे से 15 अगस्त की शाम 5.58 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed