{"_id":"68e6406dbfa11c1fdf0a4d31","slug":"rakesh-kishore-who-tried-to-throw-a-shoe-at-the-cji-has-a-bareilly-connection-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सीजेआई की तरफ जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील का बरेली से कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सीजेआई की तरफ जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील का बरेली से कनेक्शन
Wed, 08 Oct 2025 04:14 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 08 Oct 2025 04:14 PM IST
सार
सीजेआई बीआर गवई की तरफ जूता फेंकने की कोशिश करने के आरोपी वकील राकेश किशोर का बरेली से जुड़ाव सामने आया है। मंगलवार को मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुद को बरेली का रहने वाला बताया। इसे लेकर वकीलों में चर्चा रही। हालांकि स्थानीय जुड़ाव को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
राकेश किशोर
- फोटो : ANI
विस्तार
मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई की तरफ जूता फेंकने की कोशिश करने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील राकेश किशोर का बरेली से जुड़ाव निकला है। राकेश किशोर ने खुद मीडिया को दिए बयान में इसका जिक्र किया। बरेली के वकीलों में मंगलवार को इसे लेकर दिनभर चर्चा रही। हालांकि शहर से उनके जुड़ाव की ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने आरोपी राकेश किशोर को पकड़ लिया। हालांकि, शाम को उन्हें छोड़ दिया गया। राकेश ने सोमवार शाम व मंगलवार को मीडिया से बात में जिक्र कर अपने कृत्य को सही ठहराने की कोशिश की।
विज्ञापन
राकेश किशोर के बारे में जानकारी मिली है कि वह बरेली में एकता नगर कॉलोनी के रहने वाले हैं। हालांकि यहां उनका परिवार कहां रहता है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि कई साल पहले राकेश किशोर दिल्ली चले गए थे। हालांकि मीडिया को दिए इंटरव्यू में वह खुद को बरेली का रहने वाला बताते हैं।
विज्ञापन