फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rajni and Jyoti are guiding the new generation.

Bareilly News: नई पीढ़ी को दिशा दे रहीं रजनी और ज्योति

Sun, 06 Sep 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 06 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Rajni and Jyoti are guiding the new generation.
बरेली। राष्ट्रीय खेल हॉकी की स्थिति भले ही संसाधनों और कोच की कमी के दौर से गुजर रही हो, लेकिन इस खेल के प्रति कुछ पूर्व महिला खिलाड़ियों का समर्पण आज भी कम नहीं हुआ है। पूर्व महिला खिलाड़ी रजनी जोशी और ज्योति अपनी व्यस्त दिनचर्या से वक्त निकालकर स्टेडियम के उभरते खिलाड़ियों को गुर सिखा रही हैं। उन्हें सही दिशा दिखा रही हैं।
विज्ञापन


समय निकालकर पहुंच जाती हैं स्टेडियम पूर्व हॉकी खिलाड़ी रजनी जोशी वर्तमान में रेलवे के इज्जतनगर मंडल में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने वर्ष 1991 में ही प्रतिस्पर्धी हॉकी खेलना छोड़ दिया था, लेकिन खेल के प्रति उनका लगाव आज भी जीवंत है। उन्हें वर्ष 2018-19 के प्रतिष्ठित रानी लक्ष्मीबाई राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। जब कभी भी रजनी को अपनी नौकरी और अन्य दायित्वों से समय मिलता है, वह सीधे स्टेडियम का रुख करती हैं। वहां हॉकी का ककहरा सीख रहे छोटे-छोटे बच्चों के बीच समय बिताना उन्हें सुकून देता है।
विज्ञापन



घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बीच हॉकी से जीवंत नाता
राष्ट्रीय स्तर की पूर्व हॉकी खिलाड़ी रहीं ज्योति ने विवाह के बाद घरेलू जीवन और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते नियमित रूप से खेल से थोड़ी दूरी जरूर बना ली थी, लेकिन वह अपने दिल से इस खेल को कभी दूर नहीं कर पाईं। वर्तमान में वह एक निजी विद्यालय में बच्चों को नृत्य सिखाने का कार्य कर रही हैं, लेकिन उनका दिल आज भी हॉकी के मैदान पर ही धड़कता है। जैसे ही उन्हें कोई अवसर मिलता है, वह मैदान का रुख करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed