फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rain water entered houses and shops

Bareilly News: घरों व दुकानों में घुसा बारिश का पानी

Sat, 30 Aug 2025 03:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
Rain water entered houses and shops
नवाबगंज फोटो 1 नगर की बाजार रोड पर बा​शि के बाद हुआ जलभराव
नवाबगंज। शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। चोक नालियां और नालों के साथ गलियां उफना गई हैं। इससे दुकानदारों के दुकानों और लोगों के घरों में पानी घुस गया। इससे तहसील मुख्यालय तक आने वाले लोगों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद नवाबगंज में 21 नियिमत, 16 संविदा और 102 आउट सोर्सिंग कर्मी तैनात है। कस्बे की साफ-सफाई के नाम पर प्रतिमाह लाखों रुपये का खर्च आ रहा है, लेकिन इसके बाद भी साफ सफाई और जलभराव से निजात नही मिल पा रही है। इसका खामियाजा नगर और तहसील मुख्यालय आने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सफाई व्यवस्था की हकीकत उस समय सामने नजर आई, जब सुबह झमाझम बारिश ने कस्बे की गलियां जलमग्न हो गई। इससे बाजार रोड, मोहल्ला काहरान, नई बस्ती पश्चिमी, मोहल्ला आदर्श नगर में बारिश के चलते जलभराव हो गया। हालांकि बारिश के एक घंटे के बाद गलियों का पानी नालों में समाकर पनघैली नदी में समा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनघैली नदी का जलस्तर बढ़ा, लोग चिंतित
बारिश के चलते पनघैली नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। इसको लेकर नदी के किनारे मकान बना रह रहे लोगों की नींद उड़ने लगी है। इस मामले में सफाई नायक अमर सिंह ने बताया कि नगरपालिका ने बारिश से पहले कस्बे के नालों की साफ-सफाई कराई है। प्रतिदिन सफाई कर्मी नगर में साफ सफाई करते हैं, लेकिन बारिश में नगर में कही कही जलभराव हो जाता है, लेकिन कुछ ही समय के बाद जलभराव समाप्त भी हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed