फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rain accompanied by strong winds power crisis deepened due to fault in Bareilly

Bareilly News: तेज हवा के साथ बारिश, पेड़ गिरने से एक घंटा आवाजाही ठप, फाल्ट होने से गहराया बिजली संकट

Thu, 17 Jul 2025 08:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Jul 2025 08:50 PM IST
सार

बृहस्पतिवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान बिजली और यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। सिविल लाइंस में पेड़ गिरने से एक घंटा आवागमन बंद रहा। 

विज्ञापन
rain accompanied by strong winds power crisis deepened due to fault in Bareilly
वन विभाग की टीम ने काटकर हटाया पेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के सिविल लाइंस में बृहस्पतिवार को पेड़ गिरने से एक घंटा आवाजाही बंद रही। शहरभर में अलग-अलग फाल्ट से बिजली संकट गहरा गया। कुतुबखाना-सिविल लाइंस उपकेंद्र पर भी 33केवी लाइन फेल हो गई। तेज हवा के साथ बारिश के दौरान शहर भर में लोकल फाल्ट होने से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान बिजली और यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। शाम करीब 4:15 बजे तेज हवा से सिविल लाइंस स्थित मुख्य वन संरक्षण कार्यालय के बाहर विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे यातायात पूर्ण रूप से बाधित हो गया और बिजली के तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति भी कट गई। 
विज्ञापन


सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने पुलिस व बिजली निगम के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद बिजली सप्लाई को बंद किया गया। थाना व ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को रोका। लगभग एक घंटे तक जाम की वजह से वाहन खड़े रहे और करीब 5:30 बजे आवागमन सुचारू हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में रहा बिजली संकट
बिजली के तार टूटने के कारण सिविल लाइंस प्रथम के आवास विकास फीडर भी पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया। इस दौरान फीडर से पोषित पॉश इलाके आवास विकास कॉलोनी, सिविल लाइंस, बियावानी कोठी, खुर्रम गौटिया के लगभग छह हजार उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली निगम की टीम ने साढ़े तीन घंटे बाद 7:45 बजे टूटे तारों को जोड़ आपूर्ति को बहाल किया।

33 केवी लाइन फेल होने से कुतुबखाना उपकेंद्र ठप
बारिश और आंधी के दौरान 33केवी लाइन फेल होने से शाम चार बजे कुतुबखाना उपकेंद्र की सप्लाई ठप हो गई। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े लगभग 12 हजार उपभोक्ता बिजली संकट से जुझते रहे। सूचना पर पहुंचे बिजली निगम के कर्मचारियों ने फाल्ट को ठीक किया, इसके बाद लगभग रात आठ बजे फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति को सुचारू किया जा सका। 

इसके बाद भी लोकल फाल्ट के कारण कुतुबखाना उपकेंद्र से पोषित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति की समस्या बनी रही। वहीं 33केवी लाइन के साथ सिविल लाइंस प्रथम का बेसु-2 फीडर भी ट्रिप हो गया।शाम चार बजे ट्रिप हुआ फीडर से साढ़े तीन घंटे बाद 7:30 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed