{"_id":"598f73cf9f537750bc624614cc6e3aff","slug":"railways-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पटरी पर दौड़ती रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पटरी पर दौड़ती रहीं ट्रेनें
बरेली
Updated Tue, 10 Feb 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलपुर-मीरानपुर कटरा के बीच अप लाइन को 25 साल से नहीं बदला जा सका है। इस कारण कई बार पटरियां टूटती रहती हैं। रविवार रात बिलपुर-मीरानपुर कटरा के बीच किमी संख्या 1269 के पोल संख्या 19-21 के बीच अप लाइन टूट गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन ड्राइवरों ने झटका लगने की शिकायत की मगर इसके बाद भी रात में कई ट्रेनें गुजारी गईं। उधर, पीडब्ल्यूआई योगेश त्रिपाठी के मुताबिक उन्हें सोमवार सुबह दस बजे की मैन राम किशोर ने जानकारी दी। इसके बाद रेलवे लाइन पर क्लंप बांधकर 20 किमी की रफ्तार से ट्रेनों को गुजारा गया। शाम छह बजे लाइन को दोबारा जोड़ा गया। उन्होंने लाइन टूटने की वजह ठंड को बताया।