फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway will run a special train for seven rounds between Jhansi-Lalkuan

Bareilly News: झांसी-लालकुआं के बीच सात-सात फेरों के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा रेलवे

Sat, 21 Jun 2025 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Railway will run a special train for seven rounds between Jhansi-Lalkuan
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी-लालकुआं के बीच प्रायोगिक तौर पर सात-सात फेरों के लिए विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन झांसी-लालकुआं के बीच 562 किमी. की दूरी 13 घंटे 30 मिनट में तय करेगी। शुक्रवार को रेलवे ने समय सारिणी जारी कर दी। इसके साथ ही ट्रेन में टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

04181 रानी लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन-लालकुआं विशेष ट्रेन 24 जून से पांच अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार को रानी लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी से रात 8:15 बजे चलने के बाद दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, हाथरस, कासगंज होते हुए अगले दिन सुबह छह बजे बदायूं पहुंचेगी। बदायूं से चलने के बाद 7:05 बजे बरेली जंक्शन, 7:20 बजे बरेली सिटी, 7:40 बजे इज्जतनगर आएगी। यहां से बहेड़ी, किच्छा होते हुए सुबह 9:35 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इस ट्रेन की औसत गति 42.13 किमी. प्रति घंटा होगी।
विज्ञापन

वापसी में 04182 लालकुआं-रानी लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी विशेष ट्रेन 25 जून से छह अगस्त तक प्रत्येक बुधवार को लालकुआं से दोपहर 12:20 बजे चलने के बाद दो बजे इज्जतनगर, 2:20 बजे बरेली सिटी, 2:45 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से चलने के बाद 3:45 बजे बदायूं और रात एक बजे रानी लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी पहुंचेगी। इस ट्रेन की औसत गति 40.48 किमी. प्रति घंटा रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed