{"_id":"6980ff345ae5acb512086074","slug":"railway-unions-protested-against-the-delay-in-implementing-the-terms-of-the-eighth-pay-commission-bareilly-news-c-4-vns1074-818821-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आठवें वेतन आयोग की शर्तें लागू करने में देरी का रेलवे यूनियनों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आठवें वेतन आयोग की शर्तें लागू करने में देरी का रेलवे यूनियनों ने किया विरोध
Tue, 03 Feb 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आठवें वेतन आयोग में देरी और केंद्रीय बजट में रेलवे कर्मचारियों की अनदेखी पर रेलवे यूनियनों ने सोमवार को रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आठ घंटे का ड्यूटी रोस्तर लागू करने और ट्रैकमेन का पेट्रोलिंग भत्ता बढ़ाने की मांग भी उठाई।
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ने केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी के नेतृत्व में इज्जतनगर रेेलवे कारखाने से डीआरएम कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली।
केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा, आठवें आयोग की घोषणा के साथ समिति का गठन तो किया गया, लेकिन कोई काम नहीं किया गया। वेतन आयोग की शर्तें लागू होने में देरी से कर्मचारियों का ही नुकसान होगा। बजट में कर्मचारियों की अनदेखी का भी आरोप लगाया। इस मौके पर केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष वीएन सिंह, मंडल मंत्री राम किशोर, अनुराग शुक्ला, राजवीर मीणा समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
दूसरी ओर, नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन ने मंडल मंत्री राजेश चौबे और शाखा सचिव राजेश दुबे के नेतृत्व में जंक्शन पर प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने आठवें वेतन आयोग की शर्तों को जल्द लागू करने और रेलवे में रिक्त पदों को भरने की मांग की। साथ ही, आठ घंटे का ड्यूटी रोस्तर लागू करने और ट्रैकमेन का पेट्रोलिंग भत्ता बढ़ाने की मांग उठाई। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष मुशर्रफ खान, बीआर सिंह, ईशान राघव, गौरव सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।