{"_id":"66d7bc2c8199af6aaa08da07","slug":"railway-employees-took-out-a-rally-demanding-restoration-of-ops-bareilly-news-c-4-lko1018-473322-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओपीएस बहाली की मांग को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओपीएस बहाली की मांग को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने रैली निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इज्जतनगर मंडल मुख्यालय और रेलवे कारखाना पर प्रदर्शन भी किया
बरेली। पुरानी पेंशन योजना के लिए राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस), फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे व एनई रेलवे मेंस कांग्रेस और अटेवा ने मंगलवार को रैली निकाली। कर्मचारियों ने इज्जतनगर मंडल मुख्यालय और रेलवे यांत्रिक कारखाना पर प्रदर्शन भी किया।
एनएमओपीएस और फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस के मंडल संयोजक जयंद्र शेखर गुप्ता ने कहा कुछ मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने हितों का ध्यान रखते हुए सरकार की एकीकृत पेंशन योजना को मानकर रेलवे कर्मचारियों के वोटों का सौदा करने का काम किया है।
एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल मंत्री रजनीश तिवारी ने कहा कि एकीकृत पेंशन योजना का समर्थन कर कुछ यूनियनों के नेता रेलवे कर्मचारियों का भरोसा खो दिया है। उन्होंने ओपीएस बहाली तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। इस मौके पर संतोष यादव, अनवारुल हसन, जगदीश गंगवार, मुनीश गंगवार, अवधेश कुमार, महताब आलम, संतोष भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
बरेली। एनपीएस व यूपीएस के विरोध में शिक्षकों व कर्मचारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर कार्य किया। उन्होंने सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। अटेवा के जिला संयोजक डॉ. मुनीष कुमार गंगवार ने कहा कि यूपीएस शेयर बाजार आधारित एनपीएस का ही दूसरा स्वरूप है। इसमें कर्मचारियों के दस प्रतिशत अंशदान को सरकार की ओर से वापस करने की व्यवस्था नहीं है। इसलिए यह हमें स्वीकार नहीं है। अगर समय रहते इस पर निर्णय नहीं लिया जाता तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष डॉ. पंकज यादव, अनिल गंगवार, मिनस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रविंद्र आदि उपस्थित रहे। संवाद