फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway Board Chairman, Ijtat Nagar Mandal's Sense Totally

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने इज्जत नगर मंडल की नब्ज टटोली

Sun, 26 Mar 2017 01:10 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sun, 26 Mar 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Railway Board Chairman, Ijtat Nagar Mandal's Sense Totally
Railway Board Chairman, Ijtat Nagar Mandal's Sense Totally - फोटो : बरेली, अमर उजाला
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अशोक कुमार मित्तल शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के दौरे पर थे। उन्होंने पीलीभीत स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद पीलीभीत-टनकपुर के बीच चल रहे ब्राडगेज कार्य का निरीक्षण कर जून 2017 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दिया। इसके साथ ही पीलीभीत स्टेशन पर टिकट विंडो पर ग्रील और किराया सूची देखकर बोले: यह बाबा आदम के जमाने की व्यवस्थाएं क्यों खत्म नहीं हो रहीं। इज्जतनगर स्टेशन पर भी सीआरबी ने व्यवस्थाएं देखीं। ट्रेन से उतरकर फुट ओवरब्रिज की पहली ही सीढ़ी फर्श से ऊंची पाए जाने पर इसे ठीक करने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सड़क मार्ग से होते हुए शनिवार सुबह छह बजे पीलीभीत स्टेशन पर पहुंचे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह सड़क मार्ग से ही टनकपुर रवाना हो गए। टनकपुर से वापसी के दौरान उन्होंने रास्ते में पड़ने वाले कुछ रेलवे स्टेशनों व रेलवे क्रासिंग का निरीक्षण किया। शाम करीब साढ़े तीन वह पुन: पीलीभीत रेलवे स्टेशन पहुंचे। टिकटघर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने लगी रेलिंग पर आपत्ति जताई। किराया सूची व विंडो पर लगी लोहे की ग्रिल को देखकर उन्होंने रेल अफसरों से कहा कि बाबा आदम के जमाने की व्यवस्था क्यों है? लेकिन रेल अफसर कोई जवाब नहीं दे सके। उन्होंने टिकट ब्रिकी के बारे में भी जानकारी की, लेकिन यहां पर भी अफसर उन्हें संतुुष्ट नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने मुख्य प्लेटफार्म का भी निरीक्षण किया। स्टेशन अधीक्षक कक्ष समेत डारमेट्री आदि के गेट पर लगी रेलिंग को भी उन्होंने गलत बताया और सुधार करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन प्लेटफार्म दो पर वाशिंग एप्रिन न बनाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए वाशिंग एप्रिन बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र, मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडेय समेत कई विभागों के रेल अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद सीआरबी अपनी स्पेशल ट्रेन से बरेली के भोजीपुरा तक ब्राडगेज निरीक्षण करते हुए शाम 5:10 बजे सीआरबी स्पेशल इज्जतनगर के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचे। ट्रेन से उतरकर उन्होंने सबसे पहले राजेंद्र नगर की तरफ बन रहे प्रवेश द्वार के कार्य को देखकर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही वह प्लेटफार्म नंबर एक पर आने को फुट ओवरब्रिज पर चढ़े तो पहली सीढ़ी ऊंची होने पर उनके कदम ठिठक गए। इस पर उन्होंने इसे सामान्य सीढ़ी के हिसाब से बनाने के निर्देश दिए। फिर उन्होंने स्टेशन भवन, फोटो गैलरी समेत सभी कक्षों का निरीक्षण किया। साथ ही यहां चल रहे निर्माण कार्य को बेहतर तरीके से जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए। जीएम पूर्वोत्तर रेलवे ने उन्हें बताया कि इज्जतनगर स्टेशन का भवन तो बना दिया गया है, अब प्लेटफार्म आदि का काम चल रहा है, इसे भी जल्द पूरा किया जाएगा।  
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान भी चलता रहा कार्य
इज्जतनगर स्टेशन का एक तरफ सीआरबी निरीक्षण कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर अधिकारी अपनी मौजूदगी में शीशे के गेट आदि की फिनिसिंग का काम निपटवा रहे थे। इसको लेकर अधिकारी खासे हड़बड़ी में देखे गए। प्लेटफार्म एक पर रात में ही टायल्स लगाने को डाले गए फर्श पर बजरी रेता हटाकर आनन फानन में धुलाई कर सफाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे क्रासिंगों पर ओवी या विकल्प तैयार करने के दिए निर्देश
रेलवे बोर्ड के चैयरमैन ने पीलीभीत रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज के साथ बरहा व रामलीला रेलवे क्रासिंगों की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की। जिस पर रेल अफसरों ने उन्हे दोनों रेलवे क्रासिंग रेलवे यार्ड के भीतर होने की जानकारी दी। उन्हें रेलवे क्र्रासिंग दिन में कई-कई बंद होने के बारे में बताया गया। जिस पर उन्होंने रेलवे क्रासिगों पर ओवरब्रिज बनाने या फिर इसका कोई अन्य विकल्प तलाशने के निर्देश दिए।

आधे घंटे तक रेलवे क्रासिंग पर फंसे रहे यात्री
निरीक्षण के बाद स्पेशल ट्रेन से बरेली रवाना होना था। इसको लेकर शनिवार दोपहर बाद रामलीला, नौगवां व ईदगाह रेलवे क्रासिंग बंद कर दिए गए। रेलवे क्रासिंगों के बंद होते ही तीन स्थानों वाहनों की कतार लगने लगी। करीब आधा घंटे बाद स्पेशल ट्रेन के गुजरने पर ही बंद रेलवे क्रासिंगों को खोला गया। तभी कहीं जाकर जाम में फंसे राहगीर व वाहन संचालकों ने राहत की सांस ली।


व्यापारियों ने दिल्ली तक ट्रेन चलाने की रखी मांग 
पीलीभीत उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष हाजी अफरोज जिलानी व पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने चैयरमैन से मुलाकात कर समस्याएं रखी। व्यापरियों ने रेलवे जंक्शन से दिल्ली तक ट्रेन का संचालन कराने, मालगोदाम का निर्माण, टिकटविंडों के सभी काउंटर चालू कराने, शीतल जल की व्यवस्था कराने, मीटरगेज की ट्रेनों में बोगियों की संख्या बढ़ाने आदि की मांग की। इस मौके पर अमनदीप सिंह जौली, जितेंद्र गुप्ता, योगेश शुक्ला, मेाहम्मद आसिफ, राजेश कश्यप, संजीव थम्मन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed